फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Gwalior police took away the District Sainik Welfare Officer,

Farrukhabad: जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को उठा ले गई ग्वालियर पुलिस, पारिवारिक विवाद में हुई कार्रवाई

Sat, 09 Nov 2024 10:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 09 Nov 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Gwalior police took away the District Sainik Welfare Officer,
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
फतेहगढ़ स्थित जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को उनके आवास से पुलिस उठा ले गई। पुलिस मध्य प्रदेश के ग्वालियर की बताई जा रही है। कार्यालय के वरिष्ठ सहायक ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। स्थानीय पुलिस के मुताबिक पारिवारिक विवाद में एमपी की पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन


जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात रविंद्र सिंह बृहस्पतिवार की दोपहर अपने आवास पर थे। वरिष्ठ कार्यालय सहायक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि करीब तीन बजे मध्य प्रदेश के ग्वालियर नंबर की एक कार कार्यालय पहुंची। उसमें से उतरे पुलिस कर्मियों ने रविंद्र सिंह के बारे में जानकारी ली। इसके बाद सीधे आवास में घुस गए और जबरन अपनी गाड़ी में डालकर ले गए। वरिष्ठ सहायक ने इसकी जानकारी जिला स्तरीय अधिकारियों को दी। कुछ ही देर में फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी गोविंद हरि वर्मा पहुंचे। उन्होंने कार्यालय और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कोई पारिवारिक विवाद है। बताया कि रविंद्र सिंह मैनपुरी के रहने वाले हैं। भांजे से जुड़ा कोई मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed