फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Facility: Five small bridges to be constructed at a cost of 4.70 crore.

सुविधा : 4.70 करोड़ से बनेंगे पांच लघु सेतु

Fri, 11 Sep 2026 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Facility: Five small bridges to be constructed at a cost of 4.70 crore.
फर्रुखाबाद। बाढ़ के दौरान आवागमन की समस्या से ग्रामीणों को जल्द राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) 4.70 करोड़ रुपये की लागत से पांच लघु सेतु का निर्माण कराएगा। शासन से इन परियोजनाओं को स्वीकृति मिल गई है, जिससे पचास हजार से अधिक ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

निर्माण छह से 12 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अवर अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि प्रस्तावित स्थानों पर वर्तमान में बाढ़ की स्थिति है। संकरी पुलिया और रास्तों के कारण तेज बहाव में दुर्घटना का खतरा रहता है। इसी खतरे को देखते हुए नए सेतु निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल गई। अधिशासी अभियंता मुरलीधर ने जानकारी दी कि सभी कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। बरसात समाप्त होते ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

परियोजनाओं का विवरण
पांच लघु सेतु में से प्रत्येक के लिए अलग-अलग राशि स्वीकृत की गई है। राजेपुर-कड़हर मार्ग से सिया संपर्क मार्ग पर लघु सेतु, पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्य के लिए 1.05 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। सवासी नगला-दुर्ग सुंदरपुर संपर्क मार्ग पर भी इसी तरह के कार्य 1.05 करोड़ रुपये की लागत से होंगे। शेखपुर-भोजपुर मार्ग पर नाला बघार पर काजवे के स्थान पर लघु सेतु निर्माण पर 94 लाख रुपये खर्च होंगे। कटरी धर्मपुर मार्ग से बिलावलपुर संपर्क मार्ग पर लघु सेतु और संबंधित कार्यों के लिए 1.03 करोड़ रुपये का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिलसरा मार्ग पर पुलिया निर्माण
चिलसरा मार्ग से कुबेरपुर घाट संपर्क मार्ग पर भी एक महत्वपूर्ण परियोजना शामिल है। यहां दो गुणे पांच मीटर की आरसीसी पुलिया का निर्माण किया जाएगा। इस पुलिया के निर्माण पर 63 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed