फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Repair work begins on Ramganga Bridge; crossing the 680-meter stretch is taking an hour and a half.

Farrukhabad News: रामगंगा पुल पर मरम्मत शुरू, 680 मीटर पार करने में लग रहे डेढ़ घंटे

Fri, 11 Sep 2026 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Repair work begins on Ramganga Bridge; crossing the 680-meter stretch is taking an hour and a half.
फर्रुखाबाद। रामगंगा नदी पर बने 680 मीटर लंबे पुल के चार ज्वाइंट की मरम्मत शुरू होते ही यातायात व्यवस्था चरमरा गई। बृहस्पतिवार से ज्वाइंट के गाटरों की वेल्डिंग और मजबूती का काम शुरू कराया गया। एक साइड बंद कर दूसरी ओर से वन-वे ट्रैफिक चलाए जाने से पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग रही है। सामान्य दिनों में दो-तीन मिनट में पुल पार करने वाले यात्रियों को अब करीब डेढ़ घंटे तक जाम में फंसना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रामगंगा पुल से बरेली, शाहजहांपुर और हरदोई समेत कई जनपदों के लिए रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। मरम्मत के लिए पुल की एक लेन बंद होने से दोनों दिशाओं के वाहनों को बारी-बारी से गुजारा जा रहा है। दक्षिणी छोर पर फर्रुखाबाद पुलिस और उत्तरी छोर पर शाहजहांपुर पुलिस तैनात है। इसके बावजूद वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति गंभीर हो जा रही है।
विज्ञापन

चार दिन पहले ज्वाइंट के आसपास ड्रिल से खोदाई कर मरम्मत की तैयारी शुरू की गई थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे श्रमिकों ने ज्वाइंट के गाटरों को खोलकर उनकी वेल्डिंग का काम शुरू किया। ज्वाइंट खुलने से कई स्थानों पर चौड़ी दरारें बन गई थीं। क्षतिग्रस्त हिस्सों को मोटी सरिया और वेल्डिंग से जोड़ा जा रहा है। एनएचएआई के साइट इंजीनियर विश्वास मिश्रा ने बताया कि मरम्मत पूरी होने में करीब पांच दिन लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 1972 में तैयार हो गया था पुल
पुल का निर्माण 1970 से 1976 के बीच कराया गया था। वर्ष 1972 में निर्माण पूरा होने के बाद भी इसका संचालन 1976 में शुरू हुआ। बढ़ते यातायात दबाव और पुल की पुरानी संरचना के कारण ज्वाइंट बार-बार खुल रहे हैं। पिछले एक वर्ष में करीब पांच बार मरम्मत हो चुकी है। हर बार मरम्मत के दौरान वन-वे व्यवस्था यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनती है।


पांच दिन तक झेलना होगा जाम
रामगंगा पुल के चार ज्वाइंट की मरम्मत में करीब पांच दिन लगने की संभावना है। इस दौरान एक लेन बंद रहेगी और दूसरी लेन से दोनों ओर का यातायात बारी-बारी से गुजरेगा। ऐसे में बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर चलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed