फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Farmer distressed over a land dispute climbed a Peepal tree at the Tehsil office

Farrukhabad: वरासत को लेकर किसान तहसील परिसर के पेड़ पर चढ़ा, एसडीएम व तहसीलदार के आश्वासन पर नीचे उतरा

Wed, 29 Jul 2026 05:15 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 29 Jul 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Farmer distressed over a land dispute climbed a Peepal tree at the Tehsil office
तहसील स्थित पेड़ पर चढ़ा किसान - फोटो : अमर उजाला

वरासत दर्ज न होने और जमीन विवाद से परेशान एक किसान बुधवार को तहसील परिसर में पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। आत्महत्या की चेतावनी मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। करीब एक घंटे की मशक्कत और निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद किसान नीचे उतर आया। पुलिस ने उस पर शांति भंग के आरोप में कार्रवाई की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सिवारा खास निवासी इंद्रपाल ने बताया कि उसकी दादी रेवती के नाम 7.5 बीघा जमीन थी। दादी की मृत्यु के बाद गांव के एक व्यक्ति ने जालसाजी कर जमीन अपने नाम वरासत में दर्ज करा ली। इस मामले को लेकर करीब 40 वर्ष तक न्यायालय में मुकदमा चलता रहा। उसके पिता लड़ैते ने तहसील से लेकर कमिश्नरी तक न्याय के लिए संघर्ष किया, लेकिन राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंद्रपाल का कहना है कि मुकदमे की पैरवी के दौरान उसके बड़े भाई वीरपाल की मौत हो गई और तीन माह पहले पिता का भी निधन हो गया। अब वह अपने भाइयों शेर सिंह, अनार सिंह और गंगा सिंह के साथ न्याय की लड़ाई लड़ रहा है। आरोप है कि विरोधी पक्ष अब उनके पिता के हिस्से की जमीन पर भी कब्जा करने की धमकी दे रहा है। इससे वह मानसिक तनाव में है। सूचना मिलने पर एसडीएम अभिषेक वर्मा, तहसीलदार हर्षित सिंह और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान सुरक्षित नीचे उतर आया।अधिकारियों से बातचीत के बाद पुलिस उसे थाने ले गई।
 

एसडीएम अभिषेक वर्मा और तहसीलदार हर्षित सिंह ने बताया कि किसान ने इससे पहले वरासत संबंधी कोई शिकायत उनके समक्ष प्रस्तुत नहीं की थी। बुधवार को वह पेड़ पर चढ़ गया। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया किसान के खिलाफ शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की गई है।

तहसील में पेड़ व पानी की टंकी होगी सुरक्षित
बुधवार को तहसील परिसर में किसान के पेड़ पर चढ़ने की घटना के बाद एसडीएम अभिषेक वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील परिसर स्थित पानी की टंकी की सीढ़ियों पर दरवाजा लगवाने तथा पेड़ों के चारों ओर कंटीले तार लगवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed