{"_id":"6aff3feb6c7b18ba650fc49e","slug":"son-stabbed-in-stomach-while-trying-to-save-mother-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-112570-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मां को बचाने पहुंचे पुत्र के पेट में मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मां को बचाने पहुंचे पुत्र के पेट में मारा चाकू
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हरदोई जिले के तिथिगांव में बुधवार रात एक युवक ने अपनी मां को बचाने आए 19 वर्षीय पुत्र अनुराग को चाकू मार दिया। शराब के नशे में पड़ोस का युवक अनुराग की मां उर्मिला को गाली दे रहा था और लाठी से हमला किया था। गंभीर रूप से घायल अनुराग को पहले हरदोई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
वहां से उसे फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार तड़के उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह उसके पेट में टांके लगाकर उपचार किया गया। पिता रामलखन ने बताया कि हरदोई मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरी परीक्षण नहीं किया गया था। उन्होंने इस घटना की सूचना थाना पुलिस को भी दे दी है।
हरदोई के हरपालपुर थाना क्षेत्र के तिथिगांव निवासी रामलखन की पत्नी उर्मिला को पड़ोस का एक युवक बुधवार रात शराब के नशे में गाली दे रहा था। उर्मिला के मना करने पर उसने लाठी से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर घर से पहुंचे पुत्र अनुराग ने मां को बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान दबंग युवक ने अनुराग के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया।