फर्रुखाबाद: ई-रिक्शा चालक की हत्या, मुकदमा वापस न लेने पर वारदात, पत्नी बोली- 20 दिन पहले भी की थी मारपीट
Farrukhabad News: कादरीगेट थाना क्षेत्र के गंगानगर कॉलोनी में शनिवार सुबह मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे दबंगों ने ई-रिक्शा चालक आकाश कश्यप (40) की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में कादरीगेट थाने के गंगानगर कॉलोनी में मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने को लेकर ई-रिक्शा चालक आकाश कश्यप (40) को शनिवार सुबह लाठी-डंडो से पीट कर घायल कर दिया गया। घायल को लोहिया अस्पताल में लाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया।
पत्नी रूबी ने बताया कि मोहल्ले के लोगों ने करीब 20 दिन पहले पति को लाठी डंडो से पीटा था। सिर में कई टांके आए थे। इसके बाद आरोपियों पर प्राथमिकी लिखाई थी। उस मुकदमे को आरोपी वापस लेने का दबाव बना रहे थे। शनिवार सुबह आरोपी दरवाजे पर आ गए।
लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया
गेट बंद किया, तो तोड़ दिया गया। पति को कमरे में बंद कर दिया था। हमलावर कमरे का दरवाजा तोड़कर घसीट कर मरते हुए गली में ले गए। लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। मरा समझ कर भाग गए। लोहिया अस्पताल में मृत घोषित कर दिया है। शव मॉर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी गईं है।