फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad: Accused of misdeed on former head

फर्रुखाबाद: पूर्व प्रधान जीजा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, नौकरी का दिया झांसा, आरोपी दो माह से लापता

Mon, 10 Jan 2022 07:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 10 Jan 2022 07:32 PM IST
सार

पूर्व प्रधान के पिता ने पुलिस को बताया कि बहू से भूमि के स्वामित्व को लेकर विवाद है। उसका बेटा दिवाली पर अपनी ससुराल गया था। फिर नहीं लौटा। जिसकी गुमशुदगी परौर थाने में दर्ज है।

विज्ञापन
Farrukhabad: Accused of misdeed on former head
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद में पूर्व प्रधान पर उसकी साली ने नौकरी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। परिजनों के साथ थाने पहुंची साली ने पूर्व प्रधान के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पूर्व प्रधान दो माह पूर्व अपनी ससुराल जिला शहजहांपुर के थाना परौर के एक गांव से लापता है।
विज्ञापन


उसकी गुमशुदगी भी वहीं दर्ज है। लिहाजा जांच कर कार्रवाई की जाएगी। साली ने पुलिस को बताया कि पूर्व प्रधान उसे नौकरी का झांसा देकर साल भर पहले घर लाया था। इस दौरान पूर्व प्रधान ने साल भर तक उसका शारीरिक शोषण किया। जीजा की करतूतें जानकर उसकी बहन भी घर छोड़कर मायके चली गई।
विज्ञापन


साली के मुताबिक ढाई माह पूर्व परिजन आए और उसे भी किसी तरह पूर्व प्रधान के चंगुल से छुड़कार घर ले गए। इसके बाद शनिवार को साली ने थाने पहुंचकर पूर्व प्रधान जीजा के खिलाफ तहरीर दी। बताया जाता है कि 2011 में भी पूर्व प्रधान ने एक युवती को नौकरी का झांसा देकर उससे कोर्ट मैरिज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पूर्व प्रधान के पिता ने पुलिस को बताया कि बहू से भूमि के स्वामित्व को लेकर विवाद है। उसका बेटा दिवाली पर अपनी ससुराल गया था। फिर नहीं लौटा। जिसकी गुमशुदगी परौर थाने में दर्ज है। कंपिल थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी पूर्व प्रधान का मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है। उसकी तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed