फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फसलों के नुकसान से फूटा किसानों का फूटा, स्कूल में आवारा मवेशियों को बंद कर लटका दिया ताला  

Mon, 31 Dec 2018 09:30 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Mon, 31 Dec 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
Farmers angry from loss of crops
डेमो
आवारा मवेशियों के फसलों को नुकसान पहुंचाने से नाराज किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कानपुर के बिल्हौर और घाटमपुर के बाद अब बिधनू के चार गांवों के किसानों ने मवेशियों को विद्यालय परिसर में बंद कर ताला जड़ दिया। सोमवार सुबह किसानों ने स्कूल के बाहर हंगामा और नारेबाजी की।  एसडीएम सदर संजय कुमार ने मवेशियों को सरसौल की गोशाला में शिफ्ट कराने का भरोसा देकर उन्हें शांत कराया। शाम को ट्रक से मवेशियों को सरसौल भेजा जा रहा था। उसी दौरान एक कॉलेज के छात्रों और ग्रामीणों ने मवेशियों की तस्करी की आशंका में ट्रक को घेरकर हंगामा किया। सड़क जाम कर दी। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया।
Farmers angry from loss of crops
डेमो

गुरु का पुरवा, दलेलपुर, काकोरी और लक्ष्मणपुर के किसान रविवार को सड़क पर उतर आए। इन लोगों ने आवारा जानवरों को पकड़कर चारों गांवों में स्थित प्राथमिक विद्यालयों में बंद कर दिया। गेट में ताला लगा दिया। सोमवार सुबह अध्यापक और बच्चे स्कूल पहुंचे तो गेट पर ताला लटकता मिला। ताला खोलने लगे तो किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसडीएम सदर, बिधनू थानाप्रभारी फोर्स के साथ वहां पहुंचे। किसानों ने अफसरों के सामने भी हंगामा किया।

Farmers angry from loss of crops
डेमो

किसानों ने आवारा मवेशियों की समस्या का स्थायी समाधान न होने तक सड़क से हटने से मना कर दिया। एसडीएम सदर के गांव में गोशाला का निर्माण कराए जाने का लिखित आश्वासन देने पर किसान शांत हुए। एसडीएम ने लेखपाल को गोशाला के लिए जगह चिह्नित करने और ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायत में प्रस्ताव पारित करने के निर्देश दिए। शाम को आवारा मवेशियों को ट्रक से सरसौल स्थित गोशाला भेजा जा रहा था तभी करिया व पिपरगवां गांव के बीच विश्राम सिंह शांति देवी कॉलेज के छात्रों ने ट्रक रोक लिया। मवेशियों की तस्करी का आरोप लगा सड़क जाम कर हंगामा किया। थानाप्रभारी द्रविड़ सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। करीब आधे घंटे बाद मवेशियों से भरा ट्रक रवाना हुआ। थानाप्रभारी ने बताया कि आवारा मवेशियों को सरसौल गोशाला शिफ्ट कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Farmers angry from loss of crops
डेमो

बच्चों को घर में पढ़ाया 
काकोरी गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य परवीन अख्तर ने बताया कि सोमवार सुबह वह स्कूल पहुंची तो भीतर मवेशी बंद थे। गेट पर ताला लटका था। बाहर किसान हंगामा कर रहे थे। इसलिए स्कूल के बगल में रहने वाले धोबी लाल के घर में बच्चों को पढ़ाना पड़ा। अन्य स्कूलों के अध्यापक व छात्र घर लौट गए।

विज्ञापन
Farmers angry from loss of crops
डेमो

किसानों का दर्द 
किसानों ने बताया कि आवारा मवेशी दिन-रात उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। गेहूं की फसल बोने के बाद मवेशियों ने पूरी फसल नष्ट कर दी। उन्हें दोबारा गेहूं बोना पड़ा। किसानों का कहना है कि अब वे फसलों का नुकसान नहीं झेल सकते। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed