फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Road Accident in Kanpur: Girl Dies After Violent Collision Between Bike and E-Rickshaw

कानपुर में सड़क हादसा: बाइक और ई-रिक्शे में जोरदार टक्कर, बालिका की मौत

Sat, 29 Aug 2026 10:54 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 29 Aug 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Road Accident in Kanpur: Girl Dies After Violent Collision Between Bike and E-Rickshaw
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

किदवईनगर में वैदिक अस्पताल के पास शुक्रवार देर शाम ई-रिक्शा और बाइक की जोरदार टक्कर में ई-रिक्शा पलट गया। रिक्शे पर बैठ कर जा रही मान्या (9) गंभीर रूप से घायल हो गई। देर शाम उसने निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। लखीमपुर खीरी निवासी शिवशंकर लोडर चलाते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परिवार में पत्नी कविता और दो बेटियां वैष्णवी और मान्या थीं। वह वैष्णवी के साथ लखीमपुर में रहते हैं। पत्नी छोटी बेटी मान्या को लेकर सागरपुरी में रह रही थीं। शुक्रवार को कविता बेटी के साथ ई-रिक्शे से नौबस्ता जा रही थी। तभी हुए हादसे के बाद बालिका की मौत हो गई। किदवईनगर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed