टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम ने हाल ही में अपनी पत्नी दीपिका को खुद का सपोर्ट सिस्टम कह कर उनके पक्ष में वोट मांगे थे। दोनों की जिंदगी से ज्यादा इनकी प्रेम कहानी दिलचस्प है। यूपी के हमीरपुर स्थित अपने पैतृक घर में जाकर शोएब ने दीपिका के साथ मुस्लिम रीति रिवाजों से शादी की थी।
बिग बॉस 12 में 105 दिनों का लंबा सफर तय करने के बाद टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फाइनल में श्रीसंथ को मात दी। श्रीसंथ और दीपिका शो में देखते ही देखते भाई-बहन गए थे। लेकिन आखिर में शो में बहन की जीत हुई।
टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' की सिमर यानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ काफी समय से अपने को-स्टार शोएब इब्राहिम को डेट कर रही थी। कुछ समय पहले दीपिका ने शादी के बारे में बात करते हुए कहा था कि वे शोएब के शादी का सवाल पूछने का इंतजार कर रही हैं।
ऐसे में दीपिका का तब खुशी हुई जब शोएब ने शादी के बारे में दीपिका से बात कर ली है और इसके बाद दोनों ने देर करते हुए इसी साल शादी कर ली।
दोनों की मुलाकात टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' के सेट पर हुई थी। लेकिन बहुत कम लोग जानते थे कि दीपिका शो में आने से पहले शादीशुदा थीं। वहीं, बाद में उन्होंने अपने पति रौनक सैमसन से तलाक ले लिया। शोएब शो में सिमर के पति प्रेम का किरदार निभाते थे ।