{"_id":"5d2a19028ebc3e6d10747d39","slug":"farmer-suicide-to-jumped-in-front-of-train","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कर्जदार पूर्व प्रधान ने ट्रेन के आगे छलांग लगाई, मृतक किसान पर बैंक का था ढाई लाख कर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कर्जदार पूर्व प्रधान ने ट्रेन के आगे छलांग लगाई, मृतक किसान पर बैंक का था ढाई लाख कर्ज
Sat, 13 Jul 2019 11:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 13 Jul 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के चंदपुरा गांव के पूर्व प्रधान ने बैंक कर्ज से परेशान होकर ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने करीब ढाई लाख रुपये बैंक कर्ज बताया है। एक अन्य घटना में ट्रेन से कट कर मरे किसान की शिनाख्त हो गई है। इस पर भी लगभग डेढ़ लाख रुपये प्राइवेट कर्ज बताया गया है।
शहर के क्योटरा निवासी धनीराम (65) पुत्र रामकिशुन ने शनिवार को दोपहर संकट मोचन मंदिर के सामने आउटर सिग्नल के पास झांसी-बांदा पैसेंजर के सामने छलांग लगा दी। उसकी मौके पर ही कटकर मौत हो गई। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पैतृक गांव चंदपुरा (छतरपुर, एमपी) का पूर्व प्रधान भी था।

खाता रेन्यूवल से नहीं मिला माफी योजना का लाभ
पुत्र कल्लू ने बताया कि सदर तहसील व मटौंध थाना क्षेत्र के चमरहा गांव में 11 बीघा जमीन है। इसी जमीन पर मटौंध स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक (अब आर्यावर्त बैंक) से कई साल पूर्व 80 हजार रुपये कर्ज लिया था। माफी योजना के पहले खाता रेन्यूवल होने पर योजना का लाभ नहीं मिल सका। अब कर्ज बढ़कर लगभग ढाई लाख हो गया है।
इसी को अदा करने के लिए परेशान थे। दोपहर को बीमार मां को दवा खिलाने के बाद आत्महत्या कर ली। उधर, तीन दिन पूर्व मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा रेलवे स्टेशन के नजदीक रेल पटरी पर मिले शव की शिनाख्त अच्छेलाल प्रजापति (55) पुत्र भखारीलाल निवासी रेउना (गौरिहार, छतरपुर) के रूप में हुई।
पुत्र दीनदयाल ने बताया कि पिता के नाम पांच बीघा जमीन है। सिंचाई के अभाव में पिछले वर्ष खेत परती होने पर पिता ने बोरिंग के लिए प्राइवेट तौर पर डेढ़ लाख रुपये कर्ज लिया था। सोमवार (8 जुलाई) को बोरिंग कराने के बाद वह लापता हो गए थे।