{"_id":"63d38d30a6da6a3dc60d8068","slug":"family-succumbed-to-daughter-s-insistence-married-her-lover-in-the-temple-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: बेटी की जिद के आगे झुके परिजन, प्रेमी के साथ मंदिर में रचाई शादी, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: बेटी की जिद के आगे झुके परिजन, प्रेमी के साथ मंदिर में रचाई शादी, पढ़ें पूरा मामला
Fri, 27 Jan 2023 02:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 27 Jan 2023 02:08 PM IST
सार
सौरिख थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला सामने आया। यहां एक प्रेमिका अपने प्रेमी के साा रहने की जिद में अड़ी रही। प्रेमी युगल पुलिस के समझाने पर भी नहीं माना। इसके बाद परिजनों की सहमति पर दोनों की शादी मंदिर में कराई गई।
विज्ञापन
मंदिर में शादी की रस्में पूरी करते प्रेमी युगल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का मामला पुलिस की चौखट पर पहुंचा। प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। परिजनों की सहमति मिलने पर दोनों ने गांव के मंदिर के बाद एक दूसरे के साथ अग्नि के सात फेरे लिए।
विज्ञापन
यह शादी आसपास गांवों में चर्चा का विषय बनी रही। बता दें कि क्षेत्र के गांव किर्राना निवासी पवन प्रजापति का पड़ोसी गांव वीरपुर की अंजलि प्रजापति से प्रेम प्रसंग चलता था। बुधवार को दोनों ने शादी कर साथ रहने का मन बना लिया। इसकी भनक लगते ही दोनों परिवार विरोध में खड़े गए।
विज्ञापन
इसके बाद में दोनों पक्ष प्रेमी युगल को लेकर थाने पहुंच गए। यहां पुलिस कर्मियों समेत गांव के संभ्रांत लोगों ने दोनों को काफी समझाया। जिद के आगे दोनों परिवार के लोगों को झुकना पड़ा। कस्बे के ऋषि भूमि इंटर कॉलेज परिसर स्थित वनखंडेश्वर मंदिर में दोनों ने शादी की रस्में पूरी कर एक दूसरे का हाथ थाम लिया।
विज्ञापन