फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fake IRS and RAW officers caught, five members arrested in etawah

इटावा: फर्जी आईआरएस और रॉ अधिकारी बनकर कर रहे थे ठगी, पांच सदस्य गिरफ्तार

Sat, 13 Jun 2020 11:27 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 13 Jun 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
Fake IRS and RAW officers caught, five members arrested in etawah
फर्जी आईआरएस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के इटावा जिले में पुलिस ने फर्जी आईआरएस अधिकारी और रॉ अधिकारी बनकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गैंग के पास से फर्जी आईडी कार्ड, मोहर, फर्जी दस्तावेज, इनोवा गाड़ी व एक राइफल भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस उनसे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है। एसएसपी ने बताया कि आज इनका खुलासा करेंगे। गिरोह में दो फर्जी पत्रकार भी शामिल हैं। गैंग का सरगना मनीष है, जो सिंडीकेंट बैंक में नौकरी करता था।
विज्ञापन


बैंक में लोन के मामले में दो साल पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बाद वह जनपद में खुद को आईआरएस अधिकारी यानी भारतीय राजस्व सेवा का अधिकारी बताकर ठगी करता था। सिविल लाइन पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed