फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Expression of love by putting up hoardings in the perfume city, banners seen in different areas

Izhaar-E-Ishq: इत्रनगरी में होर्डिंग लगाकर प्यार का इजहार, अगल-अलग इलाकों में दिखे बैनर, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 12 Jul 2024 03:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 12 Jul 2024 03:29 PM IST
सार

Kannauj News: शहर में शुक्रवार सुबह अलग-अलग कई इलाकों में बैनर लगे दिखे हैं। इनमें युवक ने युवती का नाम लिखकर प्यार का पैगाम दिया है। साथ ही, युवती के सामने  शादी का प्रस्ताव रखा है।

विज्ञापन
Expression of love by putting up hoardings in the perfume city, banners seen in different areas
प्यार के इजहार के लिए लगा बैनर - फोटो : amar ujala

विस्तार

विज्ञापन

कन्नौज जिले में शुक्रवार की सुबह-सुबह एक अलग ही नजारा देखने को  मिला। एक युवक ने एक युवती से  अपने प्यार के इजहार  का  अनोखा तरीका अपनाया। बाकायदा बैनर टांग कर उसने एक युवती से अपने प्यार का इजहार करते हुए शादी का प्रस्ताव दे डाला है।
उसका यह तरीका शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। शहर में शुक्रवार की सुबह-सुबह अलग-अलग कई इलाके में लगे दिखे बैनर को देख कर हर कोई चौंक पड़ा। बैनर लगाकर एक युवक ने युवती का नाम लिख कर उसके नाम प्रेम भरा  संदेश लिखकर उससे शादी का प्रस्ताव कर डाला है।

विज्ञापन

आने-जाने वाले लोग बैनर देखकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। प्यार का इजहार करने के लिए अपनाए गए तरीके पर सवाल भी खड़ा कर रहे हैं। शुक्रवार की सुबह  शहर के अलग -अलग कई इलाके में बैनर लगे दिखे। लोगों के बीच प्रेमी का यह अनोखा तरीका चर्चा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के बीच हो रही है कयासबाजी
इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं,  लेकिन पुलिस इस मामले से बेखबर है। हालांकि, बैनर पर एक युवती का नाम लिखा है और युवक का भी नाम लिखा है,  लेकिन यह दोनों कहां के हैं यह स्पष्ट नहीं है,  इसीलिए लोगों के बीच इसे लेकर कयासबाजी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed