{"_id":"6a9f2854df04abca17044096","slug":"exploring-possibilities-for-defense-and-aerospace-innovation-at-iit-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1643327-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आईआईटी में तलाशी रक्षा और एयरोस्पेस नवाचार की संभावनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आईआईटी में तलाशी रक्षा और एयरोस्पेस नवाचार की संभावनाएं
विज्ञापन
कानपुर। ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को आईआईटी कानपुर के स्टार्टअप इन्क्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर का दौरा किया। वहां के विशेषज्ञों से विचार विमर्श कर प्रदेश में रक्षा और एयरोस्पेस नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को समझने के साथ सहयोग की संभावनाएं तलाशी।
ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना पर कार्य कर रही है। प्रतिनिधिमंडल ने आईआईटी की रक्षा अनुसंधान, नवाचार, स्टार्टअप और उद्योग से जुड़ी क्षमताओं का अवलोकन किया। संस्थान की अत्याधुनिक विंड टनल फैसिलिटी और फ्लाइट लैबोरेटरी का भ्रमण किया। विमान डिजाइन, प्रोटोटाइप विकास, सिमुलेशन, परीक्षण, फ्लाइट वैलिडेशन जैसी उन्नत तकनीकों की जानकारी ली। प्रो. दीपू फिलिप और डॉ. आशुतोष अग्निहोत्री ने प्रतिनिधिमंडल के साथ संस्थान की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।
रक्षा एवं एयरोस्पेस क्षेत्र के स्टार्टअप से किया संवाद
रक्षा एवं एयरोस्पेस क्षेत्र के स्टार्टअप्स मराल एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड, टेराएक्वा यूएवी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, स्पेस फिलिक प्राइवेट लिमिटेड, ड्रीम एयरोस्पेस टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, डेवनलएक्स टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापकों से संवाद किया। ड्रोन, अंतरिक्ष तकनीक और अन्य डीप-टेक नवाचारों पर आधारित अपने उत्पादों एवं समाधानों का प्रदर्शन किया।