{"_id":"ae348deeb68a3de014234cfc06fad1d2","slug":"expert-lectures-will-be-available-in-cd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सपर्ट के लेक्चर सीडी में होंगे उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सपर्ट के लेक्चर सीडी में होंगे उपलब्ध
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sat, 16 Jan 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी में अगले सत्र से बनने वाले रिसोर्स सेंटर में स्टूडेंटों को एक्सपर्टों के लेक्चरों की सीडी भी मिलेगी।
विज्ञापन
एक्सपर्ट के लेक्चरों की सीडी यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों को उपलब्ध कराई जाएगी ताकि पठन-पाठन की नई तकनीक या फिर तौर-तरीकों की जानकारी मिल सके। कुलपति ने कहा कि सप्ताह में एक दिन विशेष टॉपिक लेक्चर का प्रसारण होगा, इसकी भी व्यवस्था की जाएगी। इस सिलसिले में एफएफ से बात चल रही है।
विज्ञापन
एक घंटे का कोर्स भी डिजाइन कराया जा रहा है। रिसोर्स सेंटर बनाने और चलाने का बजट भी पास होगा। यह मामला यूनिवर्सिटी की अगली वित्त समिति में ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
सत्र जुलाई 2016 से कैंपस में एकेडमिक रिसोर्स सेंटर की सुविधा मिल सकेगी। इस सेंटर में एक्सपर्ट तैनात किए जाएंगे जो स्टूडेंटों की एकेडमिक समस्याओं को हल करने में मदद करेंगे।
साथ ही स्टूडेंटों को क्वेश्चन बैंक, स्लेबस व शोध के बारे में जानकारी देंगे। वहीं शिक्षकों को फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत रिसर्च कैसे करानी है आदि की जानकारी सेंटर से दी जाएगी। कुलपति के अनुसार रिसोर्स सेंटर का दायरा और भी बढ़ाया जा सकता है।
गत 3 जनवरी को हुए दीक्षांत समारोह में पद्मश्री प्रो. एमएस सोढ़ा ने एकेडमिक रिसोर्स सेंटर बनाने की बात कही थी, जिस पर कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन ने अब अमल किया है।
कुलपति का कहना है कि यूनिवर्सिटी का दायरा कानपुर नगर और देहात सहित यूपी के 14 जिलों तक फैला है। इन कॉलेजों के शिक्षक, स्टूडेंटों को रिसर्च, शैक्षिक गतिविधि की सही जानकारी नहीं मिल पाती है। नए सेंटर की मदद से क्वेश्चन बैंक तैयार कराया जाएगा, जिसकी जरूरत स्टूडेंटों को पड़ती है।
क्वेश्चन बैंक वह बाहर से खरीदते हैं। कुछ सब्जेक्ट का स्टडी मैटेरियल भी बनवाया जाएगा। इसकी मदद से फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम कराए जाएंगे।