फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Expelled Congressmen open front against state president

निष्कासित कांग्रेसियों ने खोला प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा, पदाधिकारियों के खिलाफ कही बड़ी बात

Tue, 18 Feb 2020 04:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 18 Feb 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
Expelled Congressmen open front against state president
निष्कासित कांग्रेसियों ने खोला प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासन झेल रहे कांग्रेसियों ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संविधान बचाओ आंदोलन चला रहे हैं, लेकिन उन्हें पार्टी के संविधान की ही जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सदस्यों को प्रदेश कमेटी को निकालने का अधिकार नहीं है। पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता होने के नाते पार्टी बचाओ अभियान जारी रहेगा। सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक नेकचंद पांडेय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष इस तरह नारे लगा रहे हैं जैसे जेएनयू के छात्र लगाते हैं। चंद नेता पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चला रहे हैं। अनुशासन के नाम पर मनमानी की जा रही है।

तथाकथित वामपंथी कांग्रेस नेतृत्व को गुमराह कर संगठन पर कब्जा जमा रहे हैं। यही वजह है कि दिल्ली के विधानसभा चुनाव में 66 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। चार फीसदी मत पाकर पार्टी के नेता खुशी मना रहे हैं।

इस दौरान पूर्व सांसद संतोष सिंह, पूर्व मंत्री संतोष त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी, अनुसुइया शर्मा, संजीव सिंह आदि रहे। इससे पूर्व कांग्रेस नेताओं ने मगटा गांव के घायलों का उर्सला जाकर हालचाल लिया और सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed