फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Exclusive: Jarib Chowki crossing remains closed for 13 hours out of 24

एक्सक्लूसिव: 24 में 13 घंटे बंद रहती है जरीब चौकी क्रॉसिंग, जाम के झाम का यहां नहीं कोई इंतजाम

Thu, 28 Apr 2022 09:34 PM IST
शिखा पांडेय सुहेल खान, अमर उजाला, कानपुर
सुहेल खान, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 28 Apr 2022 09:34 PM IST
विज्ञापन
Exclusive: Jarib Chowki crossing remains closed for 13 hours out of 24
ट्रेन के गुजरने से बंद जरीब चौकी क्रॉसिंग - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में अनवरगंज से मंधना तक जीटी रोड किनारे पड़ने वाली 17 रेलवे क्रॉसिंगों में सबसे ज्यादा लोड जरीब चौकी रेलवे क्रॉसिंग पर है। इस क्रासिंग से रोजाना औसतन 1,35,1653 वाहन गुजरते हैं। क्रॉसिंग बंद होते ही यहां पर जब जाम लगता है, तो पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। यहां से यात्री और मालगाड़ी मिलाकर करीब 40 ट्रेनें रोज गुजरती हैं।
विज्ञापन


एक गाड़ी को निकलने में करीब 20 मिनट लगते हैं। इस लिहाज से यह क्रॉसिंग 24 में 13 घंटे बंद रहती है। क्रासिंग के पास में ही चौराहा और प्रमुख मार्ग हैं। इस वजह से जाम और विकट हो जाता है। ऐसी गर्मी में जब लोग जाम में फंसते हैं तो बेहाल हो जाते हैं।
विज्ञापन


अनवरगंज रेलवे स्टेशन से ट्रेन छूटने के सिग्नल होते ही जरीब चौकी रेलवे क्रॉसिंग बंद कर दी जाती है। इसके बाद ट्रेन धीमी गति से चलती है। ट्रेन जब जरीब चौकी पहुंचती है तो गुमटी नंबर पांच क्रॉसिंग बंद रहती है, लेकिन कोकाकोला क्रॉसिंग खुली रहती है। जरीब चौकी से ट्रेन जब गुजर जाती है तब कोकाकोला क्रॉसिंग बंद होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यानी एक क्रॉसिंग से ट्रेन गुजरते ही तीसरी क्रॉसिंग बंद कर दी जाती है। इसी तरह वापसी में जब मंधना से आईआईटी होते हुए रावतपुर से ट्रेन तेज गुजरती है। जरीब चौकी पहुंचते-पहुंचते उसकी स्पीड महज पांच से 10 किमी प्रति घंटा बचती है। वापसी में ट्रेन रावतपुर क्रॉसिंग पर पहुंचते ही जरीब चौकी का गेट बंद हो जाता है, क्योंकि जरीब चौकी से गुजरने वाले वाहनों का लोड बहुत अधिक होता है।

इसके बाद जरीब चौकी के क्रॉसिंग के ठीक पहले आउटर के सिग्नल पर ट्रेन रुक जाती है। ऐसा अनवरगंज स्टेशन पर प्लेटफार्म खाली न होने या तेजाब मिल कैंपस का गेट बंद न होने की वजह से होता है। अक्सर आउटर पर खड़ी ट्रेन का पिछला हिस्सा गुमटी नंबर पांच क्रॉसिंग को भी बंद कर देता है।

ऐसा मालगाड़ियों की वजह से होता है, क्योंकि मालगाड़ी किसी भी यात्री ट्रेन से लगभग दोगुना लंबी होती है। इस तरह जरीब चौकी क्रॉसिंग एक बार में 18 से 20 मिनट बंद रहती है। अन्य क्रॉसिंग के बंद होने का औसत समय 12 से 15 मिनट है।

ऐसे कम हो सकता है जरीब चौकी का जाम
- जरीब चौकी रेलवे क्रॉसिंग से कालपी रोड से होकर दक्षिणी शहर का पूरा लोड यहां आता है। इसमें गोविंदनगर, पनकी, दादा नगर, फजलगंज जैसे प्रमुख इलाके हैं। वहीं झकरकटी बस अड्डे की तरफ से आने वाले, सीसामऊ-पी रोड से आने जाने वाले, हीरागंज होकर डिप्टी पड़ाव आने जाने वाले और जीटी रोड बन्नो साहिब गुरुद्वारा की तरफ से आने जाने वाला ट्रैफिक भी इसी क्रॉसिंग से गुजरता है। अगर जीटी रोड पर झकरकटी की तरफ तेजाब मिल कैंपस वाली समानांतर क्रॉसिंग से लेकर बन्नो साहिब गुरुद्वारा तक ओवरब्रिज बन जाए तो झकरकटी से गुमटी की तरफ जाने वाले लोग नीचे न आकर ऊपर से ही निकल जाएंगे। नीचे का ट्रैफिक लोड कम होगा।
- ट्रैफिक पुलिस अगर कालपी रोड पर जेके जूट मिल के सामने मंदिर के पास बैरियर लगा दे तो ट्रेन गुजरने के लिए क्रॉसिंग बंद होने के सायरन से जीटी रोड की तरफ आने वाले वाहनों को रोक दिया जाए। इससे ट्रेन गुजरने के बाद क्रॉसिंग पर ज्यादा जाम नहीं लगेगा। क्योंकि क्रॉसिंग ठीक जीटी रोड और चौराहे से सटी है तो क्रॉसिंग खुलने या बंद होने पर जीटी रोड तक जाम लग जाता है। कालपी रोड की तरफ जाने वाले वाहनों की संख्या इतनी ज्यादा होती है कि अगर वह अपनी बाईं लेन में होंगे तो वाहन जीटी रोड को बंद कर देंगे। मजबूरन लोग दाईं तरफ क्रॉसिंग पर खड़े होते हैं। ऐसे में उनके चालान भी होते हैं।
- क्रॉसिंग से कालपी रोड जाने के लिए गेट के ठीक आगे ई रिक्शा, आटो और टेंपो बेतरतीब खड़े होकर सवारियां भरते हैं। ऐसे में जब क्रॉसिंग खुलती है तो इनकी वजह से भी लोग रेंग रेंग कर निकलते हैं। क्रॉसिंग के एक तरफ जहां ट्रैफिक पुलिस की टीम खड़ी रहती है तो क्रॉसिंग की दूसरी तरह इन टेंपो, आटो, ई रिक्शा की अराजकता चलती है। यात्रियों को भी क्रॉसिंग बंद होने पर गेट के नीचे से वाहन नहीं निकालना चाहिए। इससे भी जाम लग जाता है।

अन्य क्रासिंग का लोड 
क्रॉसिंग                         वाहनों का लोड 

गुमटी नंबर पांच                427302
कोकाकोला                     509857
श्रम कार्यालय                   76973
रावतपुर                         443561
गीता नगर                       270614
नौ नंबर क्रॉसिंग                282720
गुरुदेव क्रॉसिंग                 182945
11 नंबर क्रॉसिंग               35719
दलहन क्रॉसिंग                 74105
बगिया क्रॉसिंग                 149600
कल्याणपुर                     159859
गूबा गार्डेन                      43524
आईआईटी                      68324
नारामऊ क्रॉसिंग                40455
(रेलवे हर साल क्रॉसिंगों से गुजरने वाले वाहनों का ट्रेन व्हीकल यूनिट (टीयूवी) का सर्वे कराता है। कई बार सर्वे करकर 24 घंटे में औसत संख्या निकाली जाती है। यह संख्या इसी सर्वे के आधार पर है।) 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed