फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Massive fire breaks out in sleeper bus; 40 passengers jump to safety

इटावा: स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 40 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, अफरा-तफरी

Mon, 07 Sep 2026 10:21 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 07 Sep 2026 10:21 AM IST
विज्ञापन
Etawah: Massive fire breaks out in sleeper bus; 40 passengers jump to safety
बस में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह दिल्ली के कश्मीरी गेट से राठ जा रही स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देखकर बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। चालक ने बस को सड़क किनारे रोक दिया, जिसके बाद करीब 40 यात्रियों ने बस से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। हादसे में सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।
विज्ञापन


फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में हरसौली गांव के पास बस हाईवे पर जा रही थी, तभी उसमें अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। यात्रियों ने आनन-फानन में बस से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान की ओर भागकर जान बचाई। आग इतनी भीषण थी कि यात्रियों का सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला। बस में रखा यात्रियों का कीमती सामान, जेवरात, रुपये, मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया और यात्रियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने यात्रियों को दूसरी बसों की व्यवस्था कराकर उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed