फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Inmate Dies Under Suspicious Circumstances at Central Jail Daughter Alleges Death Caused by Beating

Etawah: सेंट्रल जेल में बंदी की संदिग्ध मौत, बेटी का आरोप- पिटाई से गई जान, सीने में दर्द बता रहा प्रशासन

Fri, 08 May 2026 01:11 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 08 May 2026 01:11 PM IST
सार

Etawah News: इटावा सेंट्रल जेल में बंद मध्य प्रदेश के विचाराधीन बंदी संजय शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जेल प्रशासन जहां बीमारी को कारण बता रहा है। वहीं परिजनों ने शरीर पर चोटों के निशान होने का दावा करते हुए जेल में मारपीट का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Etawah Inmate Dies Under Suspicious Circumstances at Central Jail Daughter Alleges Death Caused by Beating
इटावा सेंट्रल जेल - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले के सेंट्रल जेल महोला में एक माह से चोरी के मामले में विचाराधीन बंदी की गुरुवार को संदिग्ध हालात में इलाज दौरान मौत हो गई। बेटी ने जेल के अंदर बंदी से मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाने का आरोप लगा प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, जेल प्रशासन का कहना है कि बंदी को सीने में दर्द व सांस लेने में दिक्कत थी। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है।

विज्ञापन

मध्यप्रदेश के भिंड जिले के उमरी थाना क्षेत्र के ग्राम अकोड़ा मूल रूप से भिंड कोतवाली के मीरा कॉलोनी निवासी विचाराधीन बंदी संजय शर्मा (45) ने चोरी के मामले में एक माह से केंद्रीय कारागार महोला में निरुद्ध था। उसे चार अप्रैल को पछायगांव थाना पुलिस ने माता मंदिर से चांदी का छत्र चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था जिसके बाद से वह जेल था।

विज्ञापन

जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए
जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला ने बताया कि विचाराधीन बंदी संजय शर्मा को सांस लेने व सीने में दर्द की शिकायत होने पर बुधवार शाम इलाज के लिए पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल भेजा गया था। जहां इलाज के दौरान बंदी संजय ने गुरुवार सुबह साढ़े चार बजे दम तोड़ दिया। वहीं, पिता की मौत की सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची विवाहित बड़ी बेटी प्रज्ञा ने पिता की मौत को लेकर जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

नाक और कान पर गहरी चोट थी
उन्होंने बताया कि जब उन्होंने पिता का शव देखा, तो उनकी नाक और कान पर गहरी चोट थी और खून बह रहा था। इससे जाहिर होता है कि उन्हें जेल में बुरी तरह पीटा गया था। यह भी आरोप लगाए कि जेल प्रशासन ने बुधवार शाम पांच बजे ही पिता को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था लेकिन इसकी सूचना परिवार को नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed