फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   etawah district jail video viral on social media case

यूपी: इटावा जेल में चल रहे ‘खेल’ पर जेल अधीक्षक तलब, वीडियो वायरल होने पर जिलाधिकारी ने लगाई क्लास

Fri, 12 Jul 2019 09:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 12 Jul 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
etawah district jail video viral on social media case
इटावा जिला जेल में कैदी खेल रहे हैं जुआ का वीडियो हुआ था वायरल - फोटो : अमर उजाला

इटावा जेल में चल रहे ‘खेल’ के मामले में शुक्रवार को जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को तलब किया। इस दौरान उनसे जेल के हालातों की जानकारी लेने के साथ सुधार की हिदायत दी। जिला जेल की बैरक नंबर पांच में बंद रहे कैदी रामानंद यादव और चंद्रप्रकाश उर्फ चंदुआ 6 जुलाई की रात को चारदीवारी कूदकर भाग गए थे।

विज्ञापन


कैदियों ने पहले बैरक का अड़गड़ा (सरिया) काटा और चादरों, अंगौछे से डंडों व सरियों को बांधकर चारदीवारी फांद गए। सात जुलाई को जांच करने आए डीआईजी जेल वेदप्रकाश त्रिपाठी ने बताया था कि कैदियों ने सीसीटीवी कैमरे भी खराब कर दिए थे लेकिन हकीकत ये है कि पांच नंबर प्वाइंट के कैमरे पहले से खराब थे।

विज्ञापन

इसी प्वांइट से कैदी भाग निकले। इस मामले में पांच प्रधानबंदी रक्षक, बंदी रक्षकों पर मुकदमा दर्ज हुआ और उन्हें निलंबित भी कर दिया गया किंतु किसी बड़े अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई। इसी बीच गुरुवार को जेल में जुआ और वसूली का एक वीडियो वायरल हो गया। ये खबर सुर्खियों में आने पर प्रशासन में खलबली मच गई। 

शुक्रवार दोपहर को जिलाधिकारी जेबी सिंह ने जेल अधीक्षक राज किशोर सिंह को तलब कर दिया। जिलाधिकारी ने उनसे जेल में चल रहे खेल पर जवाब मांगा और सुधार की हिदायत दी। सूत्रों के अनुसार जवाब तलब के दौरान डीएम का रुख खासा सख्त दिखा। डीएम ने बताया कि जेल अधीक्षक को जेल में सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के लिए बुलाया गया था। वायरल वीडियो पर भी जानकारी ली गई। अधीक्षक को सुधार की हिदायत दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed