{"_id":"6836f6a92d1981ebc4084361","slug":"etawah-dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-noose-was-troubled-by-illness-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah Suicide: फंदे से लटका मिला युवक का शव, बीमारी से था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah Suicide: फंदे से लटका मिला युवक का शव, बीमारी से था परेशान
Wed, 28 May 2025 05:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 28 May 2025 05:16 PM IST
सार
Etawah News: युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। युवक हलवाई का काम करता था। बीमारी से परेशान था।
विज्ञापन
मृतक के मकान के बाहर पड़ोसियो से पूछताछ करते प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किराये के मकान में रह रहे युवक का शव मंगलवार रात फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। नयुवक हलवाई का काम करता था। उसके बीमारी से परेशान होने की बात सामने आई है। राजवीर (40) मूल रूप से बाह आगरा का निवासी था। वह छह साल से मोहल्ला महावीर नगर में गुरुद्वारा के पास एक किराये के मकान में रहता था। कस्बे में ही एक दुकान पर हलवाई का काम करता था। मंगलवार रात उसका शव घर में कुंडे में रस्सी के फंदे पर लटका मिला। मोहल्ले के लोगों ने खिड़की से शव लटका देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी शमशुल हसन पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने जांच करके आसपास के लोगों से बातचीत की। इसमें पता चला कि मकान मालिक दिल्ली में रहते हैं। राजवीर घर में अकेला ही रहता था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच में मोहल्ले वालों ने बताया कि राजवीर कई दिनों से बीमार चल रहा था। इस वजह से वह मानसिक रूप से परेशान भी रहने लगा था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन