Etawah: भाई की बरात लेकर पहुंचे सपा मुखिया, जयमाल डालते ही तालियों से गूंजा पंडाल…मंच पर पूरा यादव कुनबा
Etawah News: सैफई में सपा मुखिया अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव के विवाह समारोह के दौरान जयमाल होते ही पंडाल तालियों से गूंज उठा। बरात लेकर अखिलेश यादव, शिवपाल और रामगोपाल सहित पूरा परिवार वीवीआईपी मंच पर मौजूद रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा मुखिया अखिलेश यादव के परिवार में मंगलवार को शहनाई बजी। अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल, चाचा प्रो. रामगोपाल, शिवपाल समेत पूरा परिवार बराती बना। दोपहर लगभग एक बजे महोत्सव पंडाल में जयमाल होते ही पंडाल परिसर तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, मंत्री दिनेश सिंह, सांसद अफजल अंसारी, अब्बास अंसारी, बाबू सिंह कुशवाहा समेत कई सांसद, विधायक व अन्य दलों के राजनेता शामिल हुए।
सैफई स्थित आवास से बैंड-बाजों के साथ आर्यन दूल्हा बनकर निकले। भाभी डिंपल यादव, भतीजी अदिति, टीना समेत पूरा परिवार बैंड बाजों की धुन पर थिरकते हुए निकले। इसके बाद विंटेज कार से आर्यन सबसे आगे महोत्सव पंडाल परिसर पहुंचे। वहीं इसके बाद कई लग्जरी गाड़ियों से बराती पहुंचे। पंडाल महोत्सव के लगभग डेढ़ सौ फीट चौड़े मंच पर आर्यन को देखकर तालियां बजने लगीं। कुछ ही देर में सेरिंग अपने परिवार के साथ मंच पर आई तो कार्यक्रम की भव्यता और भी बढ़ गई। मंच पर जाने की अनुमति सिर्फ परिवार के लोगों को ही थी। दोपहर लगभग एक बजे पहले सेरिंग और फिर आर्यन ने माला पहनाई तो तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गूंज उठा। नव दंपती ने जयमाल होने के बाद आए हुए अतिथियों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। फिर परिवार के सदस्यों का मंच पर ही पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
चाचा प्रोफेसर बोले-प्रणाम नहीं, पैर छूने पर मिलेगा आशीर्वाद
मंच पर जयमाल के बाद नव दंपती सबका आशीर्वाद लेने लगे। इस बीच आर्यन, सेरिंग ने प्रो. रामगोपाल को प्रणाम किया तो प्रो. रामगोपाल आर्यन की पीठ थपथपाते हुए बोले कि पैर छूने पड़ेंगे तब ही आशीर्वाद मिलेगा। इस पर पूरा परिवार खिलखिला उठा। इसके बाद नव दंपती ने सभी के आशीर्वाद लिया।
एक सप्ताह से चल रही थीं तैयारियां
अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव की शादी को लेकर लगभग एक सप्ताह से सैफई में तैयारियां चल रही थीं। खुद अखिलेश यादव सपरिवार 22 नवंबर को सैफई आ गए थे। इसके बाद वह यहीं पर थे। चाचा प्रो. रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव समेत समेत भी पूरा परिवार 25 को कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए तैयारियों में लगे थे। 23 नवंबर को आर्यन की पत्नी सेरिंग भी परिवार के साथ लद्दाख से सैफई पहुंच गए थे। उनका खुद अखिलेश यादव ने अभिवादन किया था। 23 को धूमधाम से लगनोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ था।