फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah Accident: Out-of-control car crashes, injuring five people

Etawah Accident: बेकाबू कार हादसे का शिकार हुई, पांच लोग घायल

Wed, 04 Mar 2026 10:56 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 04 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Etawah Accident: Out-of-control car crashes, injuring five people
इटावा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
भरथना थाना क्षेत्र के गांव निनावा के सामने इटावा कन्नौज हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। जिससे कार में सवार महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला के देवर की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे की है जब थाना वैदपुरा के गांव नगला गडरियन निवासी आकाश उर्फ शीलू पुत्र मनोज कुमार भरथना क्षेत्र के गांव नगला सुखलाल, भोली स्थित अपनी ससुराल से होली का त्यौहार मनाने के बाद अपने छोटे भाई विकास, पत्नी प्रांशी तथा छोटे साले अभिषेक व कार चालक अभिषेक पाल समेत अपने गांव नगला गडरियन जा रहे थे। जैसे ही कार इटावा कन्नौज हाईवे स्थित निनावा गांव के समीप पहुंची तभी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जामुन के पेड़ से टकरा खाई में जा गिरी। जिससे कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed