फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Accident on Agra Lucknow Expressway collision between XUV and Scorpio DFO and driver died three injured

इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, एक्सयूवी और स्कार्पियो की भिड़ंत, डीएफओ और चालक की मौत, तीन गंभीर घायल

Tue, 29 Sep 2026 02:04 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 29 Sep 2026 02:04 PM IST
सार

Etawah News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो वाहनों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में इटावा के डीएफओ और उनके सरकारी चालक की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Etawah Accident on Agra Lucknow Expressway collision between XUV and Scorpio DFO and driver died three injured
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हुआ है। फिरोजाबाद के नगला खंगर थाना क्षेत्र में 69 किलोमीटर पर दो वाहनों की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में इटावा के डीएफओ विकास नायक और उनके चालक देवांश की जान चली गई। एक्सयूवी-700 में सवार 65 वर्षीय केशवती गंभीर रूप से घायल हो गईं।

विज्ञापन

स्कार्पियो में सवार डेविड ब्रेन डिसूजा और उनकी पत्नी ममता डिसूजा भी घायल हुए हैं। सभी तीनों घायलों को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में भर्ती कराया गया है। डीएफओ लखनऊ से नोएडा जा रहे थे, जबकि स्कार्पियो सवार गुरुग्राम से लखनऊ की ओर जा रहे थे। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलने पर एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव और एसपी देहात श्रीशचंद्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed