{"_id":"5de0d0f28ebc3e5476178266","slug":"engineering-student-dies-in-road-accident-on-lucknow-kanpur-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सड़क हादसे में इंजीनियरिंग छात्र की मौत, घर पहुंची खबर तो मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सड़क हादसे में इंजीनियरिंग छात्र की मौत, घर पहुंची खबर तो मच गया कोहराम
Fri, 29 Nov 2019 01:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 29 Nov 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में इंजीनियरिंग छात्र की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ के रसूलपुर गांव के सामने गुरुवार की रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार इंजीनियरिंग छात्र वैभव त्रिपाठी (22) की मौत हो गई। उसका सहपाठी सत्यमणि त्रिपाठी घायल हो गया। हादसे के वक्त बाइक चला रहे वैभव ने हेलमेट लगा रखा था।
विज्ञापन
देवरिया के साकेत नगर निवासी राजेश त्रिपाठी का बेटा वैभव त्रिपाठी कानपुर नगर के सरसौल स्थित अपोलो इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में पॉलिटेक्निक का तृतीय वर्ष का छात्र था। गुरुवार की सुबह वह सहपाठी देवरिया के भाटापाररानी गांव निवासी सत्यमणि त्रिपाठी (18) के साथ बाइक से उसके रिश्तेदार के घर लखनऊ गया था।
विज्ञापन
रात 10 बजे करीब कानपुर वापस लौटते समय लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ के रसूलपुर गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वैभव व सत्य मणि घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां डाक्टर ने वैभव को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जबकि सत्यमणि को भर्ती कर लिया गया। सत्यमणि की सूचना पर रात में ही उसके व वैभव के परिजन सीएचसी पहुंच गए। बेटे का शव देख वैभव के परिजन बदहवास हो गए। वैभव के चाचा शैलेश त्रिपाठी व फूफा श्याममोहन दुबे ने बताया कि वैभव के माता-पिता का सपना था कि उनका बेटा इंजीनियर बने।
सपने को पूरा करने के लिए वैभव जीतोड़ मेहनत भी कर रहा था। पुलिस के मुताबिक हादसे में घायल सत्येंद्र के बेटे सत्यमणि की हालत खतरे से बाहर है। वैभव की जान लेने वाले वाहन के बारे में पता नहीं चला है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर वाहन व चालक का पता लगाया जा रहा है।
इकलौते बेटे का शव देख कांप गया पिता
वैभव के पिता राजेश त्रिपाठी देवरिया जिले मे ठेकेदारी करते हैं। परिवार में मां रीता और बहन सिद्दी (10) है। वैभव माता-पिता का इकलौता बेटा था। हादसे मे बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। सीएचसी पहुंचे पिता इकलौते बेटे का शव देख कांप गए। वैभव की मां की भी हालत बिगड़ गई। रिश्तेदारों ने राजेश व रीता को सांत्वना देकर शांत कराया।