{"_id":"5d4bc8008ebc3e6cee20c27d","slug":"engineer-threatened-wife-to-give-triple-talaq-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर ने पत्नी को तीन तलाक देने की दी धमकी, पीड़िता ने एसएसपी दफ्तर में की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर ने पत्नी को तीन तलाक देने की दी धमकी, पीड़िता ने एसएसपी दफ्तर में की शिकायत
Thu, 08 Aug 2019 12:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 08 Aug 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के चमनगंज में रहने वाले एक इंजीनियर ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को तीन तलाक देने की धमकी दी। परेशान पीड़िता ने बुधवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचकर शिकायत की। मामले की जांच इंस्पेक्टर चमनगंज को सौंपी गई है।
चमनगंज निवासी युवती की शादी मोहल्ले के ही एक इंजीनियर से पांच महीने पहले हुई थी। महिला के मुताबिक कुछ दिनों तक ससुराल में उसके साथ सभी अच्छे से पेश आए। इसके बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।

आरोप है कि पति और ससुराल वाले 10 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पीड़िता के मुताबिक जब उसने पैसे लाने से इंकार कर दिया तो पति ने मारपीट की। इसके बाद वह मायके चली गई।
इस बीच उसके पति ने फोन कर धमकी दी कि 10 लाख रुपये नहीं दिए तो तीन तलाक दे दूंगा। सीओ स्वरूपनगर अजीत सिंह चौहान ने शिकायत सुनने के बाद इंस्पेक्टर चमनगंज को जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।