फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   engaged in damage control samajwadi party

जानें, आखिर सपा को क्यों है मुलायम से खतरा, डैमेज कंट्रोल में जुटी पार्टी

Tue, 31 Jan 2017 12:24 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 31 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
engaged in damage control samajwadi party
मुलायम के रुख से चुनाव में नुकसान न होने के लिए खास प्लान तैयार किया
सपा-कांग्रेस गठबंधन के खिलाफ पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के रुख से चुनाव में नुकसान न होने देने के लिए समाजवादी पार्टी ने खास प्लान तैयार किया है। सभी प्रदेशस्तरीय नेताओं को एक-दो जिलों की जिम्मेदारी दी गई है, जहां वे लोगों के बीच जाकर उन्हें समझाएंगे कि पार्टी की नीतियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उनके लिए नेताजी (मुलायम सिंह यादव) एक विचार हैं और उनके दिखाए रास्ते से दूर जाने का सवाल ही नहीं पैदा होता।
विज्ञापन


सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम सोमवार को अपने खास रणनीतिकारों के साथ लोगों के बीच प्रचार में जाने वाले नेताओं की सूची तैयार करने में जुटे रहे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रत्येक प्रदेशस्तरीय नेता को उस जिले की मुख्य रूप से जिम्मेदारी दी गई है, जहां का वह रहने वाला है। इसके अलावा इनमें से कुछ नेताओं को दो जिलों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। यहां बता दें कि रविवार को मुलायम सिंह यादव ने दिल्ली में कांग्रेस और सपा के गठबंधन को गैरजरूरी बताया था। यह भी कहा था कि वे गठबंधन के पक्ष में चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। इससे चुनाव तैयारी कर रहे सपा के पुराने कार्यकर्ताओं ने एक मौका गवां दिया है।
विज्ञापन


सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने यह तो स्वीकार किया कि उन्होंने सोमवार को सभी प्रदेशस्तरीय नेताओं को जिलों में प्रचार की कमान संभालने की जिम्मेदारी दी है, साथ ही कहा कि इस काम को सपा संस्थापक के किसी बयान से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, मुलायम सिंह यादव हमारे लिए एक ‘विचारधारा’ हैं, उनके दिखाए रास्ते से हम अलग जाने की सोच भी नहीं सकते। न सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ हमनें अपनी विचारधारा बदली है और न ही गरीबों व अल्पसंख्यकों के हित में चलाई जा रही अपनी नीतियों को छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed