{"_id":"5fed8fdd8ebc3e08bf658ae2","slug":"eastern-dedicated-freight-corridor-blocked-for-ohe-repair-work-of-dfc-route","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीएफसी रूट ओएचई मरम्मत कार्य के लिए किया गया ब्लाक, दो घंटे बंद रही रूरा क्रासिंग, हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएफसी रूट ओएचई मरम्मत कार्य के लिए किया गया ब्लाक, दो घंटे बंद रही रूरा क्रासिंग, हुई परेशानी
Thu, 31 Dec 2020 02:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 31 Dec 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
डेडिकेटेट फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी)
- फोटो : amar ujala
कानपुर देहात के रूरा कस्बे में ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन की ओएचई मरम्मत कार्य के लिए बुधवार को दो घंटे का ब्लाक लिया गया था। इसकी वजह से रूरा केबिन क्रासिंग दो घंटे बंद रही। वाहनों को अकबरपुर चौराहा से डेरापुर रोड पर डायवर्ट किया गया।
नहर पुल से वाहनों की आवाजाही रोकी गई। बीच क्रासिंग पर मालगाड़ी रुकी रही। इस कारण राहगीरों व साइकिल सवारों को दिक्कत रही। राहगीर ट्रैक पार निकले। दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन के समानांतर ही ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कारीडोर लाइन बिछाई गई है।

Trending Videos
बुधवार को डीएफसी की ओएचई की मरम्मत कार्य के लिए दोपहर में 1.30 बजे से दो घंटे का ब्लॉक लिया गया। इसी बीच कोयला लदी मालगाड़ी आ गई जो रेलवे क्रासिंग के तक रुकी रही। ब्लाक की जानकारी प्रशासन को पहले से दी गई थी।
पुलिस ने अकबरपुर चौराहे व नहर पुल से यातायात डायवर्ट कर दिया। इसकी वजह से क्रासिंग पर राहगीर व साइकिल सवार ही निकल सके। मालगाड़ी क्रासिंग पर रुकी होने से पैदल राहगीरों व साइकिल सवारों को घूमकर ट्रैक पार करना पड़ा।
दोपहर बाद 3.30 बजे ब्लॉक खुलने पर मालगाड़ी आगे के लिए रवाना की गई। क्रासिंग खुल गई और सड़क के रास्ते आवाजाही सामान्य हो गई। स्टेशन अधीक्षक मनीष दास ने बताया कि दो घंटे का ब्लॉक लेकर ओएचई दुरुस्त की गई।