फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   During Jaimal in Hamirpur bride slapped the groom, police made a settlement

हमीरपुर: दुल्हन ने जयमाल के दौरान दूल्हे पर बरसाए थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल, पिता ने कहा-हम दुल्हन ले जाएंगे

Mon, 18 Apr 2022 04:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 18 Apr 2022 04:36 PM IST
सार

एक दुल्हन ने जयमाल के दौरान दूल्हे पर थप्पड़ों की बरसात कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है, दुल्हन पर भूत प्रेत का चक्कर था।

विज्ञापन
During Jaimal in Hamirpur bride slapped the groom, police made a settlement
विवाद के बाद दूल्हा दुल्हन की भांवर व पैर पूजन कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहते हैं कि शादी किसी भी इंसान के लिए जीवन का सबसे यादगार पल होता है। लेकिन शादियों में कई बार कुछ घटनाएं ऐसी हो जाती हैं, जिन पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसा ही एक मामला हमीरपुर जिले में सामने आया है। यहां के थाना ललपुरा के स्वासा बुजुर्ग गांव में उस वक्त एक नाटकीय स्थिति बन गई, जब शादी समारोह में जयमाल के दौरान दुल्हन ने दूल्हे पर थप्पड़ों की बौछार कर दी।

विज्ञापन

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मामला बिगड़ने के बाद वर और वधू पक्ष में जमकर मारपीट हुई है। बता दें कि स्वासा बुजुर्ग गांव निवासी रोशनी की शादी एक वर्ष पूर्व जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र चमारी गांव निवासी रामरतन के बेटे रविंद्र अहिरवार के साथ तय हुई थी। रविवार को दूल्हा बरात लेकर स्वासा बुजुर्ग गांव आया। राममनोहर अहिरवार के यहां रात करीब 11 बजे जनवासे में बरातियों का दुल्हन पक्ष के लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद रात में करीब तीन बजे जनवासे से बरात द्वार चार के लिए पहुंची।

विज्ञापन

During Jaimal in Hamirpur bride slapped the groom, police made a settlement
दूल्हे के पिता रामरतन और दूल्हा रविकांत - फोटो : अमर उजाला

जयमाला कार्यक्रम शुरू होते ही जब दूल्हे ने दुल्हन को जयमाला पहनाई, तभी दुल्हन ने दूल्हे के गाल पर तीन-चार जोरदार थप्पड़ जड़ दिए और वापस स्टेज से उतरकर कमरे में चली गई। तभी बरातियों और दुल्हन पक्ष के बीच लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट में दुल्हन के मामा बब्बू के गंभीर चोटें आईं हैं, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने झगड़े को शांत कराया।

दूल्हे के पिता रामरतन ने बताया कि कुदारी गांव निवासी तिजोले एवं चमारी गांव निवासी रवि और उनके दामाद व उसे बीच बचाव में चोटें आईं हैं। वहीं, पूरी बरात सुबह वापस चली गई। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे ललपुरा पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह समझौता कराया। इसके बाद शादी की रस्में शुरू कर दी गईं। दुल्हन के चाचा गोपी ने बताया कि दुल्हन को भूत प्रेत का चक्कर रहता था, झाड़ फूंक कराते रहे हैं।

जय माला के पहले उसे कपड़े पहनाते समय गले में पहने ताबीज महिलाओं के हटा देने से भूत प्रेत के कारण ऐसा हो गया। सुबह कुंडौरा गांव से तंत्रमंत्र करने वाले को बुला कर झाड़ फूंक कराया, तो ठीक हो गई। बाद में बेटी रोशनी ने सभी लोगों से गलती मान ली है, जिससे शादी की रस्में शुरू हो गईं हैं। दूल्हे के पिता ने बताया कि वह लोग दुल्हन को विदा करा करके ले जाएंगे। दुल्हन के पिता ने कहा भूत प्रेत के चक्कर में ऐसा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed