{"_id":"671a8c6e9773c764020612e8","slug":"due-to-tension-after-his-wife-did-not-return-from-her-parents-house-he-was-hanged-from-the-noose-etawa-news-c-216-1-etw1001-117281-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पत्नी के मायके से न लौटने पर तनाव में फंदे पर झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पत्नी के मायके से न लौटने पर तनाव में फंदे पर झूला
Thu, 24 Oct 2024 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या 11
- घरेलू कलह के चलते पत्नी करीब एक साल से औरैया मायके में है
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर (इटावा)। आंबेडकर नगर मुहाल में युवक ने कमरे के अंदर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक तनाव में था।
आंबेडकर नगर मुहाल निवासी धर्मेंद्र कुमार उर्फ बंटू पाल (31) ने बुधवार की रात ऊपरी मंजिल के कमरे के अंदर दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मां सिद्धश्री धर्मेंद्र के तीनों बच्चों के साथ नीचे के कमरे में लेटी थीं। सुबह जब बच्चे पिता को जगाने गए तो जानकारी हुई। पिता राम नाथ पाल ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ पहुंचे, फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य इकट्ठा कराए। युवक के शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। धर्मेंद्र के दो बेटे सार्थक, श्लोक व एक बेटी दीपिका हैं।
विज्ञापन
पत्नी रुचि पाल घरेलू कलह के चलते करीब एक साल से अपने मायके रूपुरा थाना अयाना जिला औरैया में रह रही है। घटना के बाद परिजनों व बच्चों का रो-रोककर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा ने बताया कि धर्मेंद पत्नी के मायके से न लौटने पर तनाव में था। आशंका है कि इसी कारण खुदकुशी की है।