{"_id":"5b3fa0974f1c1bbf248b4e64","slug":"drunk-father-killed-son","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शराब के लति थे बाप-बेटे फिर एक दिन पिता के हाथों हुआ कुछ ऐसा जिसने उड़ा दिए सबके होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के लति थे बाप-बेटे फिर एक दिन पिता के हाथों हुआ कुछ ऐसा जिसने उड़ा दिए सबके होश
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 07 Jul 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के उरई में एक ट्यूबवेल के कमरे में मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। उसकी हत्या किसी और ने नहीं उसी के पिता ने शराब के नशे में धुत होकर की थी। एसपी अमरेंद्र सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। उस दिन भी दोनों का शराब के नशे में झगड़ा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। 21 जून को माधौगढ़ के बंगरा में छोटू उर्फ शेरू की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव उसी के कमरे में मिला था। जिस ट्यूबवेल के ऊपर बने कमरे में वह रहता था उसके मालिक ने छोटू के पिता शिशुपाल उर्फ यशपाल लंगड़ा बंजारा पुत्र मूलचंद्र उर्फ मुल्ला निवासी ग्राम स्वरूप नगर, भासोन थाना अयाना जनपद औरैया के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी के निर्देशन में सीओ माधौगढ़ व माधौगढ़ पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
दोनों शराब के नशे के आदी थे
डेमो पिक
शुक्रवार सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी शिशुपाल को बंगरा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्यालय में खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि छोटृू व शिशुपाल एक साथ बंगरा में किराए का कमरा लेकर रहते थे। इनके परिवार में कोई और सदस्य नहीं है। यह लोग गांव में फेरी लगाकर गुब्बारे व अन्य घरेलू सामग्री बेचा करते थे। दोनों शराब के नशे के आदी थे। आए दिन शराब के नशे में धुत होकर झगड़ा करते थे। उस रात को भी दोनों ने साथ शराब पी और इसके बाद इन दोनों के बीच विवाद हो गया। मारपीट में शिशुपाल ने छोटू के पेट में चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर ली है। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में माधौगढ़ इंस्पेक्टर संजय सिंह, इंस्पेक्टर कानून व्यवस्था वीके तिवारी, सिपाही उपेंद्र कुमार व अजय प्रताप आदि शामिल रहे।