फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   driver of big crash I blink one death and seven injured

भैंस बनकर आया यमराज, छीनी ड्राइवर की सांसें, पांच जख्मी अस्पताल में भर्ती

Sun, 16 Oct 2016 01:21 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 16 Oct 2016 01:21 PM IST
विज्ञापन
driver of big crash I blink one death and seven injured
घायलों को पुलिस ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया - फोटो : सुधीर अग्रवाल
चित्रकूट भरतपुर चौकी के पास रगौली मोड़ पर जा रही स्कॉर्पियो के सामने अचानक एक भैंस आ जाने की वजह से बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

दिबियापुर औरैया निवासी चंद्र पाल सिंह राठौर (26) अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ वापस घर लौट रहे थे। रविवार सुबह झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे-76 पर रगौली मोड़ के पास उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी के सामने अचानक एक भैंस आ गई और उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी का बैलेन्स बिगड़ गया। गाड़ी सीधा पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में कार चला रहे चंद्र पाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके रिश्तेदार सतेन्द्र सिंह, आशीष दुबे, विवेक रावत, मनीष अवस्थी और प्रमोद कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed