Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Drain construction remains incomplete for two months due to a standoff between two parties.

Kanpur News: दो पक्षों की खींचतान में दो माह से अधूरा पड़ा नाली निर्माण

Sat, 28 Nov 2026 02:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Drain construction remains incomplete for two months due to a standoff between two parties.
कानपुर। दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर चल रही खींचतान का असर विकास कार्यों पर पड़ रहा है। मसवानपुर की नुनियारा बस्ती में नाली निर्माण और इंटरलाकिंग का काम करीब दो माह से अधूरा पड़ा है। इससे परेशान बस्ती की 10-12 महिलाएं शुक्रवार को बच्चों के साथ नगर निगम मुख्यालय पहुंची। महिलाएं निर्माण कार्य से संबंधित वर्कऑर्डर की कॉपी और अन्य दस्तावेज भी लेकर आई थीं। उन्होंने अधिकारियों से कार्य जल्द पूरा कराने और काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


वार्ड-8 स्थित नुनियारा बस्ती निवासी प्रीति देवी, मोनी, कोमल, उर्मिला कनौजिया, रोशन, सुमन और पूनम आदि ने बताया कि अधूरे निर्माण के कारण बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। घरों का गंदा पानी भरा रहता है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि स्थानीय इंजीनियर ठेकेदार पर काम आगे न बढ़ाने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारी की निगरानी में निर्माण पूरा कराने की मांग की। वहीं नगर निगम के अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि संबंधित जमीन गांव की है। एक पक्ष इस पर अपना दावा कर रहा है, जिसके विरोध के चलते काम रोका गया है। जमीन का कोई चिह्नांकन नहीं है। इसके दस्तावेज सत्यापन के लिए डीएम कार्यालय भेजे गए हैं। वहां से मिलने वाले निर्देशों के अनुसार ही आगे कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed