फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Draft for Orai-Bara highway widening prepared; preparations for gazette notification underway.

Kanpur News: उरई-बारा हाईवे चौड़ीकरण का मसौदा तैयार, गजट की तैयारी

Mon, 07 Sep 2026 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 07 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Draft for Orai-Bara highway widening prepared; preparations for gazette notification underway.
कानपुर देहात। झांसी-बारा हाईवे चौड़ीकरण प्रस्ताव में शामिल उरई-बारा खंड का ड्राफ्ट (मसौदा) तैयार है। अब जिले के हाईवे किनारे के गांवों के नामों का सत्यापन कराया जा रहा है। इसके बाद गजट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

बारा-झांसी हाईवे करीब 221 किमी लंबा है। चार लेन के इस हाईवे को यातायात भार की वजह से छह लेन किया जाना प्रस्तावित है। इसमें झांसी से उरई खंड में 135 किमी लंबी सड़क के छह लेन चौड़ीकरण की केंद्र से मंजूरी मिलने पर अब टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई है। जबकि उरई-बारा खंड के करीब 62 किलोमीटर से अधिक हिस्से के चौड़ीकरण के लिए सर्वे कराकर ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

इसमें कानपुर देहात में बारा से भोगनीपुर बॉर्डर तक करीब 45 किलोमीटर लंबाई का हाईवे है। अभी हाईवे चार लेन है, लेकिन छह लेन करने के लिए जमीन उपलब्ध है। तैयार किए गए ड्राफ्ट में भोगनीपुर तहसील के 15 और अकबरपुर तहसील के छह गांवों के नाम शामिल हैं। अब इन गांवों के नामों का सत्यापन संबंधित तहसील प्रशासन से कराया जा रहा है। इसके बाद भारत सरकार के राजपत्र में प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
बयान....
उरई-बारा खंड में हाईवे की सड़क छह लेन करने का प्रस्ताव है। इसके लिए सर्वे व ड्राफ्ट तैयार है। कानपुर देहात में भोगनीपुर व अकबरपुर तहसील के शामिल गांवों के नामों का सत्यापन कराया जा रहा है। राजस्व विभाग से सत्यापन पूरा होने पर गजट प्रकाशन कराया जाएगा। जरूरत की जमीन अधिग्रहित है। - मनोज कुमार, परियोजना निदेशक एनएचएआई झांसी
...................
हाईवे चौड़ा होने से कम होगा सफर का समय
बारा-झांसी हाईवे पर यातायात भार अधिक है। चार लेन सड़क पर कई जगह किनारे गांव या फिर कस्बे हैं। यहां वाहनों की रफ्तार कम हो जाती है। छह लेन चौड़ीकरण से सफर का समय कम होगा वहीं यात्रा भी सुरक्षित होगी। उरई, जालौन, कालपी, कोंच के साथ बुंदेलखंड क्षेत्र कनेक्टिविटी सुधरेगी। इसके लिए चिह्नित स्थानों पर सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएंगे।

...................
इन गांवों के नामों का हो रहा सत्यापन
भोगनीपुर तहसील क्षेत्र में दौलतपुर, डिलौलिया, चौरा, करियापुर, उदईपुर, जलपुरा, पिपरी, बुधेड़ा, भोगनीपुर, बिरोहा, अहरौली सेख, पुखरायां, बढ़ौली, गदाईखेड़ा, हांसेमऊ और अकबरपुर तहसील क्षेत्र में मुरीदपुर, पातेपुर, माती किशुनपुर, मुरीदपुर, जैनपुर, नबीपुर व बारा गांवों के नामों का सत्यापन राजस्व विभाग से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed