फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dr. Virendra Swarup reaches football quarter-finals.

Kanpur News: डॉ. वीरेंद्र स्वरूप फुटबाल के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

Wed, 26 Aug 2026 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Dr. Virendra Swarup reaches football quarter-finals.
कानपुर। पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन में चल रही इंटर स्कूल जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता में मंगलवार को छह मुकाबले खेले गए। डीपीएस बर्रा, जयपुरिया स्कूल, सिंहानिया स्कूल और मदर टेरेसा स्कूल ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर किदवई नगर ने डीपीएस कल्याणपुर को रोमांचक मुकाबले में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


डीपीएस बर्रा ने आक्सफोर्ड स्कूल को 2-0 से पराजित किया। दूसरे मैच में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप किदवईनगर ने गोयनका स्कूल को 1-0 से हराया। तीसरे मुकाबले में जयपुरिया स्कूल ने मंटोरा स्कूल को 4-0 से करारी शिकस्त दी। चौथे मैच में सिंहानिया स्कूल ने श्रीराम स्कूल को 1-0 से मात दी। पांचवें मुकाबले में मदर टेरेसा स्कूल ने केडीएमए बर्रा को 2-0 से पराजित किया। छठवें मुकाबले में डीपीएस कल्याणपुर और डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर किदवई नगर के बीच बेहद रोमांचक रहा।
विज्ञापन


निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं और मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। टाईब्रेकर में वीरेंद्र स्वरूप किदवई नगर ने 2-1 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल मुकाबले 27 अगस्त को खेले जाएंगे, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले सोमवार को आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed