फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Doctor molested in Jalaun

जालौन: डॉक्टर ने की छेड़खानी, विरोध में तलवार निकाली, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 19 Nov 2020 10:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 19 Nov 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Doctor molested in Jalaun
अस्पताल की सीढ़ियों पर तलवार लेकर बैठा आरोपी डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले के कुठौंद क्षेत्र में प्राइवेट अस्पताल चला रहे डॉक्टर ने महिला के साथ छेड़खानी कर दी। महिला ने विरोध किया तो डॉक्टर ने उसके पिता और पति के साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि तलवार दिखाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस अस्पताल पहुंची तो आरोपी डॉक्टर फरार हो गया। इंस्पेक्टर अरुण तिवारी का कहना है कि आरोपी डॉक्टर के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात मदारीपुर में डॉक्टर रजत चौहान के डीके नाम के प्राइवेट अस्पताल में एक महिला अपने पिता और पति के साथ पहुंची। पिता ने बताया कि मायके आई बेटी के सिर में दर्द था, इस कारण उसे लेकर अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले तो डॉक्टर ने उन्हें और दामाद को अस्पताल से बाहर खड़ा करा दिया। इसके बाद बेटी को भीतर ले जाकर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। बेटी के शोर मचाने पर वह भी दामाद के साथ भीतर पहुंचे तो देखा कि डॉक्टर शराब के नशे में धुत था।

छेड़खानी का विरोध किया तो रजत ने मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं भीतर के कमरे से तलवार निकालकर तीनों को धमकाया कि किसी से शिकायत की तो अंजाम ठीक नहीं होगा। पिता के मुताबिक इसके बाद वे तीनों सीधे थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

फोर्स अस्पताल पहुंची तो आरोपी डॉ. रजत वहां से फरार हो चुका था। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी कानपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही उसकी डिग्री की भी जांच कराई जाएगी। मौके से पानी और कीचड़ के बीच डॉक्टर के कपड़े भी पड़े हुए मिले हैं।

बिकरू कांड की चर्चा करता था
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रजत कानपुर का रहने वाला था, तीन साल पहले ही उसने पुष्पेंद्र के मकान में किराए पर एक हिस्सा लेकर डीके नाम से अस्पताल खोला था। जब से बिकरू कांड हुआ था, तब से वह तीमारदारों से स्वयं को कानपुर का बताकर कांड की चर्चा जरूर करता था।

अस्पताल की तलाशी भी ली जाएगी
कुठौंद पुलिस का कहना है कि रजत कानपुर में कहां का रहने वाला है, यह अभी पता नहीं चल सका है। अस्पताल में तलवार निकलना समझ से परे है। अधिकारियों से अनुमति लेकर अस्पताल की तलाशी का भी प्रयास किया जाएगा, ताकि यह पता लग सके कि कहीं और भी असलहे तो वहां नहीं रखे हैं।

स्वास्थ्य विभाग भी कराएगा जांच
सीएमओ अल्पना बरतरिया का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं था, फिर भी वह डीके अस्पताल की जांच कराएंगी, इसके अलावा जल्द ही गांव कस्बों में इस तरह प्राइवेट अस्पताल चलाने वाले डॉक्टरों की चेकिंग का भी अभियान शुरू कराएंगी, ताकि मरीजों के साथ ऐसी अभद्रता दोबारा न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed