फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Do not get 25 lakhs peoples water due to stoppage of treatment plant in kanpur

कानपुर: ट्रीटमेंट प्लांट ठप, भीषण गर्मी में 25 लाख लोगों को नहीं मिला पानी

Thu, 13 Jun 2019 10:15 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 13 Jun 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
Do not get 25 lakhs peoples water due to stoppage of treatment plant in kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर में गंगा बैराज में स्थापित कच्चे पानी की आपूर्ति करने वाला 20 करोड़ क्षमता वाला प्लांट बुधवार को कंपनी ने भुगतान न होने से बंद कर दिया। इस कारण 25 लाख लोगों को पानी नहीं मिल सका।
विज्ञापन


भीषण गर्मी में शहर से लेकर साउथ सिटी तक के कई मोहल्लों में छह से सात करोड़ लीटर पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। हालांकि बेनाझाबर वॉटर वर्क्स, बैराज में बने पुराने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, गुजैनी वॉटर वर्क्स और नलकूपों से आपूर्ति होती रही लेकिन प्रेशर कम होने से पेयजल किल्लत हुई।
विज्ञापन

गंगा बैराज में 20-20 करोड़ लीटर क्षमता के चार नए प्लांट लगे हैं। दो प्लांट कच्चे पानी की आपूर्ति के हैं और दो वॉटर ट्रीटमेंट के। इसमें से एक वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और दो कच्चे पानी वाले प्लांट को रैमकी कंपनी संचालित करती है। जबकि एक वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट जियो मिलर कंपनी संचालित करती है।

रैमकी ने भुगतान न होने पर दो महीने पहले अपने हिस्से का वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर दिया था। जो छह से सात करोड़ लीटर पानी शोधित करता था। इसके बंद होते ही जल निगम के निर्देश पर कच्चा पानी जियो वाले ट्रीटमेंट प्लांट में जाने लगा। रैमकी कच्चे पानी वाला एक ही प्लांट चलाती थी। जो भुगतान न होने पर बुधवार को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

इससे छह से सात करोड़ लीटर पानी ट्रीटमेंट प्लांट को नहीं मिल सका। शहर में पानी की भारी किल्लत हो गई। कंपनी का कहना है कि भुगतान न होने से कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं। हड़ताल पर चले गए हैं।

शासन से इन प्लांटों को संचालित करने के लिए धन नहीं मिलता है। जलकल विभाग इन प्लांटों को टेकओवर नहीं कर रहा है। ठेकेदार को नोटिस दिया है। प्लांट जल्द से जल्द चलवाने की कोशिश की जा रही है। - निर्दोष जौहरी, प्रोजेक्ट मैनेजर, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed