फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Disorders in Hallet Hospital, patients are getting upset

अव्यवस्था: सूचना की व्यवस्था नहीं, हैलट अस्पताल के ओपीडी में भटक रहे रोगी

Wed, 14 Sep 2022 10:42 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Sep 2022 10:42 AM IST
विज्ञापन
Disorders in Hallet Hospital, patients are getting upset
हैलट अस्पताल कानपुर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में हैलट की ओपीडी से न्यूरोलॉजी और न्यूरो सर्जरी की ओपीडी मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल शिफ्ट कर दी गई है। लेकिन बहुत से रोगियों को यह जानकारी न होने पर वे हैलट ओपीडी में भटका करते हैं। पर्चा काउंटर पर भी रोगियों को मल्टी सुपर स्पेशियलिटी के संबंध में जानकारी नहीं दी जाती।
विज्ञापन


हैलट का पर्चा बना दिया जाता है। दूसरी तरफ मल्टी सुपर स्पेशियलिटी में निश्चित संख्या में ही रोगी देखे जाते हैं। इससे देर से जाने पर रोगियों का इलाज नहीं हो पाता है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि रोगी पर्चा काउंटर और ओपीडी में रोगियों को जानकारी देने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


केस -1
डेढ़ घंटे तक भटकते रहे

रूरा से आई ब्रेन ट्यूमर की रोगी मुन्नी देवी (72) के बेटे गुड्डू सिंह ने बताया कि वे सुबह 10 बजे आ गए थे। एक कर्मचारी ने सौ नंबर वार्ड जाने के लिए कहा। रोगी को गोद में उठाकर ले गए। वहां से फिर ओपीडी भेजा गया। ओपीडी के काउंटर पर बैठे कर्मचारियों ने व्हील चेयर दिया। इसके बाद मल्टी सुपर स्पेशियलिटी रोगी को ले जाने के लिए ई-एंबुलेंस मंगाई। किसी ने बताया ही नहीं कि न्यूरो सर्जरी की ओपीडी मल्टी सुपर स्पेशियलिटी में हो गई है। इस तरह डेढ़ घंटे तक भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस -2
कोई बताने वाला नहीं

इटावा से आए रामेश्वर भी अपने रोगी देवांश (24) को दिखाने के लिए डेढ़ बजे तक हैलट ओपीडी में भटकते रहे। बाद में उन्हें भी कर्मचारियों ने मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पहुंचवाया। 


केस -3
खुद लाना पड़ा स्ट्रेचर

इटावा से आए देवेंद्र ने बताया कि वह अपने रोगी को लेकर सुबह से लाइन लगाए हैं। तात्याटोपे नगर के रमेश कुमार पांडेय अपनी रोगी रामकिशोरी को खुद स्ट्रेचर पर लेकर आए। अब सुपर स्पेशियलिटी जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed