{"_id":"6a4189efb9d723417c0d376d","slug":"dirty-water-flowing-from-taps-5000-people-affected-kanpur-news-c-362-1-ka11006-150683-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नल से आ रहा गंदा पानी, पांच हजार लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नल से आ रहा गंदा पानी, पांच हजार लोग परेशान
विज्ञापन
कानपुर। बर्रा विश्व बैंक क्षेत्र में दो दिनों से नलों में सीवरयुक्त बदबूदार और काला पानी आने से करीब पांच हजार आबादी परेशान है। रविवार को क्षेत्रीय लोग गंदा पानी बोतल में भरकर पार्षद कार्यालय पहुंचे और उन्हें दिखाया। पार्षद ने जलकल महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी को मामले की जानकारी दी है।
वार्ड-45 बर्रा विश्व बैंक डी ब्लॉक निवासी अभिषेक द्विवेदी, कुलदीप वर्मा, शिवनाथ प्रजापति, बीना पांडेय, अंबिका प्रसाद और विकास वर्मा ने बताया कि नलों से आ रहा पानी इतना दूषित और बदबूदार है कि पीना तो दूर घरेलू कार्यों में भी उपयोग नहीं किया जा सकता। मजबूरी में लोग सरकारी सबमर्सिबल से पानी भर रहे हैं। वहीं पार्षद पति अर्पित यादव ने बताया कि क्षेत्र में करीब 42 वर्ष पुरानी सीवर और पेयजल लाइनें बिछी हैं। पुरानी पाइपलाइन में लीकेज होने से सीवर का पानी पेयजल लाइन में मिल रहा है। उन्होंने मामले की जानकारी जलकल महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी को दी जिसके बाद अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए गए।
वर्जन
जांच में करीब 25 से 30 मीटर लंबी पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त मिली है। इसकी मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। सोमवार शाम तक समस्या के समाधान की उम्मीद है। फिलहाल, क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए पानी के दो टैंकर भेजे गए हैं। - गंगासागर, अधिशासी अभियंता जलकल, जोन-5