फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   DIG inspected the jail and the cowshed, gave these necessary instructions

यूपी में कैदी करेंगे गौ सेवा, सीएम को भेजा जाएगा प्रस्ताव, कैदियों को मिलेगा मेहनताना

Tue, 24 Nov 2020 11:46 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 24 Nov 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
DIG inspected the jail and the cowshed, gave these necessary instructions
कारागार उप महानिरीक्षक कानपुर वीपी सिंह ने गोशाला का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
कानपुर रेंज के डीआईजी ने सोमवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैरकों, मैस, अस्पताल आदि की व्यवस्थाओं को देखा। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा को कोरोना को लेकर जेल प्रशासन को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। निरीक्षण में डीआईजी को सब कुछ ठीक मिला। उन्होंने साफ सफाई रखने को भी कहा। 
विज्ञापन


डीआईजी ने कहा जेलों में बंद कैदियों से गौ-सेवा कराकर उन्हें स्वावलंबी बनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश स्तर पर कार्ययोजना बनाई गई है। इसे जल्द ही सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने रखा जाएगा। प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


डीआईजी जेल वीपी त्रिपाठी ने बताया कि गौ-सेवा करने से बंदियों में रचनात्मक सुधार आएगा। गौ-सेवा से मिलने वाले धन से बंदी छूटने के बाद अपना रोजगार स्थापित कर सकते हैं। इससे वे समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दरअसल, त्रिपाठी सोमवार को उरई जेल का निरीक्षण करने आए थे। तभी उन्होंने यह जानकारी दी। डीआईजी ने कहा कि जो आदमी जेल में रहकर बाहर निकलता है, वह अपने बल पर खड़ा होकर रोजी-रोटी कमा सके, इसके लिए गौ-सेवा करने की योजना बनाई गई है।

डीआईजी जेल ने कहा कि कितने आदमियों की आवश्यकता एक गौशाला में है, उस हिसाब से कैदियों को इस काम में लगाया जाएगा। इससे बंदियों का सुधार और पुनर्वास शुरू हो जाएगा। जिससे बंदियों में रचनात्मक सुधार के साथ-साथ समाज को भी इसका लाभ मिलेगा।

गोशाला का निरीक्षण किया  
कारागार उप महानिरीक्षक कानपुर वीपी सिंह ने सोमवार को गल्ला मंडी स्थित कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गोवंश की संख्या, भूसा के स्टॉक, रखरखाव और कर्मचारियों की उपस्थिति आदि देखी। गोवंशो को गुड़ व मेथी खिला कर सेवा करने की शपथ दिलाने के साथ पौध रोपण भी किया। नगर पालिका ईओ सुनील कुमार सिंह, चेयरमैन मो. जमीर आलम, डॉ वीपी सिंह, कारागार अधीक्षक सीताराम, पशु चिकित्साधिकारी विपिन सचान, प्रभारी निरीक्षक जितेंद सिंह, सभासद मंगल तिवारी, बबलू अग्रवाल खुर्सीद, राइन अजय सिंह आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed