फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवोत्थानी एकादशी पर योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, मां गंगा दीपों की चादर अोढ़ करेंगी स्वागत

Mon, 19 Nov 2018 08:21 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 19 Nov 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
devutthana ekadashi deepdan in kanpur
डेमो पिक
इस बार देवोत्थानी एकादशी 19 नवंबर को पड़ रही है। भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागेंगे। इस दिन अबूझ मुहूर्त है। प्रभु के स्वागत को कानपुर शहर के गंगा घाटों पर पांच लाख से ज्यादा दीप जलाए जाएंगे। मां गंगा की आरती की जाएगी। भजनों के माध्यम से भक्त मां गंगा की स्तुति करेंगे।


 
devutthana ekadashi deepdan in kanpur
डेमो पिक
एकादशी पर कानपुर के सरसैया घाट, परमट, गोला, मैस्कर घाट, गंगा बैराज, ब्रह्मावर्त बिठूर घाट समेत विभिन्न घाटों पर श्रद्धालु दीपदान करेंगे। डीएम विजय विश्वास पंत ने 60 जिला स्तरीय अफसरों की तैनाती की है जो घाटों पर दोपहर से ही मौजूद रहेंगे।
devutthana ekadashi deepdan in kanpur
डेमो पिक
डीएम ने धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम व्यवस्थित ढंग से किए जाएं। साथ ही घाटों की सफाई और बेहतर करने के आदेश दिए। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा से कहा कि वे पेयजल तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। सरसैया घाट पर चार नावों को जोड़कर एक बड़ा तख्त उस पार रखा जाए ताकि गंगा के बीच में ही भजन गायक भजन गा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
devutthana ekadashi deepdan in kanpur
डेमो पिक
शुरू होंगे मांगलिक कार्य

देवोत्थानी एकादशी पर अबूझ मुहूर्त है। मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत भी देवोत्थानी एकादशी से हो जाएगी। आचार्य आदित्य पांडेय और आचार्य दीपक पांडेय ने बताया कि भगवान विष्णु 23 जुलाई को देवशयनी एकादशी के दिन चार माह के लिए क्षीर सागर में योग निद्रा में लीन हो  गए थे। तभी से मांगलिक कार्य रुक गए थे।
विज्ञापन
devutthana ekadashi deepdan in kanpur
डेमो पिक
देवोत्थानी एकादशी से नारायण पुन: बैकुंठ में पहुंच जाएंगे। इसके साथ ही मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। हालांकि अभी तारा अस्त है। इस कारण वैवाहिक कार्यक्रम अभी नहीं होंगे। अन्य मांगलिक कार्य होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed