फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Demolition work begins on the tilted building to reduce weight; jacks are being installed.

Kanpur News: भार कम करने के लिए तिरछी इमारत में तोड़फोड़ शुरू, लगाए जा रहे जैक

Tue, 01 Sep 2026 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Demolition work begins on the tilted building to reduce weight; jacks are being installed.
कानपुर। चमनगंज में एक तरफ झुकी मानकविहीन इमारत का निरीक्षण करने सोमवार को एचबीटीयू और केडीए के अधिकारी पहुंचे। बिल्डर को निर्देश दिए कि इमारत का बोझ कम करे और नीचे से सपोर्ट दें। इसके बाद बिल्डर ने बिल्डिंग में मजदूरों से धीरे-धीरे तोड़फोड़ शुरू कराई। साथ ही लोहे के पाइप (जैक) भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

चमनगंज के प्लॉट नंबर-3, मठिया वाला हाता में बिल्डर कमरुद्दीन ने मानक विहीन बिल्डिंग तान दी थी। नींव कमजोर होने से एक तरफ झुककर तिरछी हो गई है। आसपास की करीब चार हजार की आबादी को बिल्डिंग गिरने का डर सता रहा है। सोमवार को केडीए अधिकारियों के साथ एचबीटीयू के इंस्ट्रक्चर प्रोफेसर भी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। एचबीटीयू की टीम ने प्रोफेसर दीपेश सिंह मौके पर मौजूद बिल्डर से इमारत का बोझ कम करने और नीचे से मजबूती देने के लिए जैक लगाने को कहा। इस पर बिल्डर ने मजदूर बुलाए और ऊपरी खंड से धीरे-धीरे तोड़फोड़ शुरू कराई। नीचे से लोहे के पाइप लगाने का कार्य भी शुरू कराया। यहां 20 जैक लगाए जाने हैं जिनमें से आठ लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

आस-पड़ोस में दहशत
संकरी गली में तानी गई इस इमारत के आसपास के मकान खाली करा लिए गए हैं। इन पर लाल रंग का क्रॉस का निशान लगाकर और नोटिस चस्पा कर दिया गया है। इनमें रहने वाले परिवार रिश्तेदारों के यहां और रैन बसेरा में डेरा डाले हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि इस बारिश के मौसम में बिल्डिंग गिरने का डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
एचबीटीयू टीम के निर्देश पर बिल्डर ने काम शुरू करा दिया है। भार कम करने के लिए धीरे-धीरें ईंटें हटाए जा रहे हैं और इमारत को सुरक्षित कराने को जैक लगाए जा रहे हैं।
- अतुल कुमार रॉय, सहायक अभियंता, जोन-1, केडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed