{"_id":"5d1902e78ebc3e3ca164d62b","slug":"delhi-howrah-route-barred-for-one-hour-in-auraiya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी से जानवर कटा तो पहियों में फंस गए अवशेष, एक घंटे ठप रहा दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी से जानवर कटा तो पहियों में फंस गए अवशेष, एक घंटे ठप रहा दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग
Mon, 01 Jul 2019 12:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
औरैया में शनिवार की देर रात कानपुर की ओर जा रही एक मालगाड़ी से जानवर कट गया। अचानक जानवर कटने से मालगाड़ी को बीच ट्रैक पर ही रोकना पड़ा। इससे लगभग एक घंटे तक दिल्ली-हावड़ा डाउन ट्रैक पर रेल यातायात बाधित रहा। इस दौरान संपूर्ण क्रांति, मरुधर जैसी नानस्टॉप ट्रेनें पीछे के रेलवे स्टेशनों पर खड़ी रहीं।
शनिवार रात लगभग 10 बजे एक मालगाड़ी कानपुर की ओर नानस्टाप जा रही थी। फफूंद रेलवे स्टेशन के पहले एक जानवर रेलवे ट्रैक पर आकर मालगाड़ी से कट गया। आनन-फानन में मालगाड़ी के ड्राइवर ने ट्रेन को फफूंद रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर पर रोक दिया। काफी प्रयास कर इंजन में फंसे जानवर के अवशेषों को बाहर निकालकर मालगाड़ी को आगे चलाने का प्रयास किया।

Trending Videos
पीछे के स्टेशनों पर खड़ी रहीं मरुधर और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस
पर ड्राइवर एवं रेलकर्मियों की टीम मालगाड़ी को आगे नहीं बढ़ा पाई। देखने पर पता चला कि इंजन के पीछे से वैगनों के पहियों में भी जानवर के कटे हिस्से फंसे थे। काफी मशक्कत के बाद पहियों में फंसे जानवर के अवशेष निकाले गए। रात लगभग 11 बजकर 5 मिनट पर मालगाड़ी को गंतव्य की ओर रवाना किया जा सका।
इस संबंध में आरपीएफ थाना फफूंद के प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि ड्राइवर को डर था कि यदि वैगन में फंसे अवशेषों को निकाले बिना मालगाड़ी आगे बढ़ाई गई तो मालगाड़ी डिरेल हो सकती है। इसलिए पहियों को साफ करने के बाद ही मालगाड़ी को आगे बढ़ाया जा सका। मालगाड़ी के बीच ट्रैक पर खड़े होने के कारण संपूर्ण क्रांति, मरुधर जैसी आधा दर्जन नानस्टाप ट्रेनें पीछे के रेलवे स्टेशनों पर खड़ी होने की सूचना है।