फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Death of three cow in five days

पांच दिनों में तीन गोवंशों की मौत

Sun, 16 May 2021 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Death of three cow in five days
मूसानगर। अमरौधा ब्लॉक की ग्राम पंचायत नगीना बांगर में स्थित गोआश्रय स्थल में बीते पांच दिनों में तीन गोवंशों की मौत हो गई। वहीं गोआश्रय स्थल में मवेशियों को सूखा चारा खिलाया जा रहा है। इससे गोवंशों की हालत बिगड़ रही है।
विज्ञापन

शासन की ओर से गोवंशों के लिए अमरौधा के नगीना बांगर गांव में अस्थाई गोआश्रय स्थल का निर्माण कराया गया था। इसमें 65 गौवंश बंद थे। जिनकी देखरेख के लिए चार गोसेवक तैनात है। बीते पांच दिनों में तीन गोवंशों की मौत हो चुकी है। वहीं आश्रय स्थल में बंद गोवंशों को सूखा भूसा खिलाया जा रहा है। जिससे वह कमजोर हो रहे है। पांच गोवंश गांव के पशुपालकों को दिए जा चुके है।
विज्ञापन

वर्तमान समय में आश्रय स्थल में 55 गोवंश बचे है। वहीं गोवंशों को गंदा पानी पिलाया जा रहे है। जिससे वह बीमार हो रहे है। इस बाबत पशु चिकित्सक रेनू सचान ने बताया कि तीन वृद्ध गोवंशों की मौत हुई है। जिनको गड्ढे में दफन दिया गया है। गर्मी के दिनों में गोवंशों को दिन में चार से पांच बार पानी पिलाना चाहिए। कमजोर गोवंशों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि ग्राम पंचायत सचिव विष्णु गुप्ता को भूसे के साथ चूनी व चोकर मिलाकर खिलाने के लिए कहा गया था। लगातार सूखा भूसा खिलाने से पशुओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है। वहीं गोसेवक विनोद, बलवान, रामकरन व हीरालाल ने बता कि उनको पिछले छह माह से वेतन से मिला है। जिससे उनके सामने परिवार के भरण पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed