फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dead body of an old woman found in the canal, she was missing from home on February 4, police engaged in inves

Fatehpur: नहर में मिला वृद्ध महिला का शव, चार फरवरी को घर से हुई थी लापता, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

Tue, 13 Feb 2024 03:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 13 Feb 2024 03:28 PM IST
सार

Fatehpur News: थाना प्रभारी विनोद मौर्या ने बताया कि निचली गंगा नहर में एक महिला का शव मिला है। महिला के कपड़े में एक छोटा झोला के अंदर आधार कार्ड और बैंक पासबुक से पहचान हो गई है।

विज्ञापन
Dead body of an old woman found in the canal, she was missing from home on February 4, police engaged in inves
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव निचली गंगा नहर में बह रहा था। ग्रामीणों की नजर पड़ी, तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नहर से बाहर निकाला। महिला के कपड़े से मिला एक छोटा झोला भी मिला।

विज्ञापन

इसमें आधार कार्ड और बैंक पास बुक से पहचान करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। असोथर थाना क्षेत्र के बुधरामऊ व बेसडी पुल के बीच निचली गंगा नहर में एक अज्ञात महिला का शव बह कर जा रहा था। खेत में काम कर रहे लोगों ने जब शव को देखा, तो पुलिस को सूचना दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के मदद से शव को बाहर निकालकर कपड़े की तलाशी लिया, तो ब्लाउज में एक छोटा झोला मिला। इसमें सद्गुरु नेत्र अस्पताल चित्रकूट लिखा था। झोले के अंदर एक बैंक पास बुक और आधार कार्ड बरामद होने पर महिला के शव का शिनाख्त चंद्रवती (80) के रूप हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

झोले के अंदर मिला आधार कार्ड और बैंक पासबुक
पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान शव मिलने की खबर पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। थाना प्रभारी विनोद मौर्या ने बताया कि निचली गंगा नहर में एक महिला का शव मिला है। महिला के कपड़े में एक छोटा झोला के अंदर आधार कार्ड और बैंक पासबुक से पहचान हो गई है।

मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है महिला
मृतक महिला के पति चंद्रिका निवासी हिराई खेड़ा नामामऊ, मौहर ने थाना बकेवर में पांच फरवरी को तहरीर दिया था कि उसकी चंद्रवती, जो कि मानसिक रूप से बीमार है और बाएं पैर से विकलांग भी है। चार फरवरी की रात 12 बजे घर से गायब हो गई है। इस मामले में बकेवर थाना में महिला का गुमशुदगी दर्ज है। महिला के परिजनों को सूचना भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed