फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dead body of a woman found grazing buffalo in the forest, fear of murder after rape, police engaged in investi

Chitrakoot: भैंस चराने निकली महिला का जंगल में मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 07 Aug 2023 01:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 07 Aug 2023 01:32 PM IST
सार

Chitrakoot News: मारकुंडी थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या या दुष्कर्म की किसी परिजन ने आशंका नहीं जताई है। किसी तरह की तहरीर भी नहीं दी है।

विज्ञापन
Dead body of a woman found grazing buffalo in the forest, fear of murder after rape, police engaged in investi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले के मानिकपुर कस्बे में घर से भैंस ढूंढने के लिए निकली विवाहिता का शव खेत में मिलने से इलाके में हडकंप मच गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त मेमा यादव के रूप में होने के बाद मृतका के शव का पंचनामा कराया गया। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मारकुंडी से दो किमी दूर खेत मे 45 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर इलाके में हडकंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहले ग्रामीणों ने शव को पहचानने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद ग्रामीणों द्वारा महिला की शिनाख्त की गई। देर शाम को मृतका की पहचान हो गई है। बताया गया कि वह सबेरे घर से अपनी खोई हुई भैंस को ढूंढने छेरिहा गांव पहुंची थी। इसके बाद चरवाहों ने महिला का शव देखने के बाद मारकुंडी थाना में सूचना दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गले में साड़ी से फंदा और सिर पर चोट
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतका के एक हाथ की चूड़ी टूटी हुई थी और गले में साड़ी से फंदा लगा हुआ था। इसके अलावा मृतका के सिर में चोट लगी थी। साथ ही मुंह में भी खून नजर आ रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक मृतका के पहले पति की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद उसने दूसरा विवाह किया था।

परिजनों ने नहीं जताई है कुछ भी आशंका
घटना के बाद से मृतका के पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है। मारकुंडी थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या या दुष्कर्म की किसी परिजन ने आशंका नहीं जताई है। किसी तरह की तहरीर भी नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed