उन्नाव मर्डर: गांव से एक किमी दूर मिला किसान का शव, गले में निशान...बेटा बोला- लेनदेन में हुई है हत्या
Unnao Crime: कोतवाल राजकुमार ने बताया कि मकर गांव के पास शव मिला है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने लेनदेन में हत्या की आशंका जताई है।
विस्तार
उन्नाव जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में किसान का शव गांव से एक किलोमीटर दूर एक टावर के पास पड़ा मिला। गले में काला निशान मिलने से परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के धाराखेड़ा गांव निवासी किसान तुलाराम पासवान (50) गुरुवार रात करीब एक बजे कार सवार कुछ लोगों के साथ गए थे। शुक्रवार सुबह मकूर गांव के पास एक दूरसंचार कंपनी के टॉवर के पास शव मिला। खेत जा रहे अन्य किसानों ने परिजनों को सूचना दी।
मृतक के बेटे श्यामू ने बताया कि गांव के ही एक युवक अन्य तीन साथियों के साथ पिता को गाड़ी में बैठा कर के ले गया था। उससे पिताजी का 2500 रुपये का लेनदेन भी था। पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था। पत्नी और तीन बेटे हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी अग्रिम कार्रवाई
कोतवाल राजकुमार ने बताया कि मकर गांव के पास शव मिला है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने लेनदेन में हत्या की आशंका जताई है। उन पहलुओं पर भी जांच की जाएगी। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।