फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DCP explained his work to the inspector in Kanpur

नहीं सुधर रही पुलिस: डीसीपी ने समझाया काम, तो दारोगा बोला- डीसीपी से ही केस दर्ज करवा लो 

Fri, 06 May 2022 07:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 May 2022 07:21 AM IST
सार

पुलिस कर्मियों के द्वारा अधिकारियों के निर्देशों की अवेहलना सामान्य सी बात हो गई है। ऐसा ही मामला बर्रा थाना क्षेत्र में आया, जहां डीसीपी साउथ द्वारा थानाध्यक्ष को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस पर दरोगा जी उल्टा भड़क गए और पीड़ित से कहा डीसीपी साहब से ही केस दर्ज करवा लो।

विज्ञापन
DCP explained his work to the inspector in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर के पुलिसकर्मी उच्चाधिकारियों के आदेश को भी नहीं मानते। ऐसा मामला गुरुवार को बर्रा थाने में आया। एक मामले में डीसीपी साउथ ने बर्रा थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष को कार्रवाई निर्देश दिए, तो दरोगा भड़क गया। पीड़ित से बोला कि अब डीसीपी मैडम से ही केस दर्ज करवा लो। जब इसकी जानकारी हुई, तो तत्काल डीसीपी बर्रा थाने पहुंचीं। दरोगा को जमकर फटकारा। उसके बाद दो घंटे तक जनसुनवाई पर सक्रियता बरतने के लिए दी नसीहत।

विज्ञापन

बर्रा आठ निवासी रमन कटियार ने बताया कि गुरुवार को एक शख्स उनके घर पर आया। उनकी मां से कहा कि वह उनको लोन करवा देगा। इस दौरान उसने तमाम दस्तावेज उनसे ले लिए और वहां से भाग निकला। इसकी शिकायत करने वह पहले गुजैनी चौकी गए। चौकी इंचार्ज की मौजूदगी न होने की वजह से वह बर्रा थाने पहुंचे। यहां पर मिले दरोगा पंकज सिंह ने उनसे कहा कि दस दिन बाद आना और फिर भगा दिया। तब वह डीसीपी साउथ रवीना त्यागी के दफ्तर पहुंचे। 

विज्ञापन

डीसीपी ने बर्रा पुलिस को मामले में सुनवाई कर कार्रवाई के निर्देश दिए। वापस रमन बर्रा थाने पहुंचे। यहां पर प्रभारी थानाध्यक्ष अभिषेक सोनकर कार्रवाई न करने के लिए काफी देर तक रमन को समझाते रहे। रमन का कहना है कि आखिर में अभिषेक ने कहा कि डीसीपी से फोन कराया था, तो अब उनसे ही केस भी दर्ज करवा लो। ये सुनकर रमन फिर डीसीपी के पास पहुंच गए और पूरा मामला बताया। इसके बाद डीसीपी थाने पहुंची और सभी पुलिसकर्मियों पर जमकर बिफरीं। सख्त निर्देश दिए कि जनसुनवाई में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

एक मामले में लापरवाही सामने आई थी। इसलिए थाने पहुंचकर सभी पुलिसकर्मियों को बताया गया कि जनसुनवाई गंभीरता पूर्वक करें। किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अभी चेतावनी दी गई है। अगर किसी ने दोबारा ऐसी लापरवाही की, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। - रवीना त्यागी, डीसीपी साउथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed