फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Daughter separated from family meet after three years in Kannauj

तीन साल बाद मिली बिछड़ी बेटी: खेत में बेहोश मिली युवती, सदमे में पिता की हो चुकी है मौत, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 30 Oct 2022 05:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 30 Oct 2022 05:30 PM IST
सार

तालग्राम थाना क्षेत्र में छठ मैया की कृपा से एक बेटी अपने परिवार से वापस मिल गई। तीन साल बाद परिवार बिछड़ी बेटी मिलने से परिजनों की आंखें आंसू से भर गईं। बता दें कि जवान बेटी के बिछड़ जाने के सदमे में पहले ही पिता की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Daughter separated from family meet after three years in Kannauj
खेत में बेहोश मिली युवती (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र में तीन साल पूर्व मानसिक हालत ठीक न होने पर परिवार से बिछड़ी युवती खेत में बेहोश मिली। ग्रामीणों ने युवती को मरा समझ कर पुलिस को बुला लिया। होश में आने पर युवती ने बताया पुलिस को घर का पता बताया कि इसके बाद मैनुपरी से पहुंचे परिजनों ने जब उसे देखा, तो आंखों से आंसू छलक आए।

विज्ञापन

जिला मैनपुरी थाना किशनी गांव निवासी अमला उर्फ शशी (30) पुत्री रामसगार गुप्ता की तीन साल पहले मानसिक रुप से हालत बिगड़ गई थी। अपनी मां के साथ विधूना दवा लेने जाते समय जाते समय वह रास्ते में बिछड़ गई थी। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

रविवार सुबह अमोलर के खेतों में अमला बेहोशी की हालत में पड़ी थी। ग्रामीणों ने उसे मरा समझ कर फोन कर एसपी कुंवर अनुपम सिंह को जानकारी दी। इससे थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंच कर युवती को उठाया, तो वह खड़ी होकर रोने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमला ने बताया कि उसकी मानसिक हालत खराब थी। वह तीन साल से इधर-उधर भटक रही थी। कुछ दिनों पहले ही उसकी हालत में सुधार हुआ, तो वह मैनपुरी घर पैदल जा रही थी। भूख के कारण बेहोश हो गई। इसके बाद पुलिस ने अमला की मां और भाई अनिल को सूचना दी।

दोपहर को जब मां और भाई ने थाने पहुंच कर अमला को देखा, तो गले लाकर तीनों रोने लगे। अनिल ने बताया कि बहन के लापता होने के बाद सदमे में आकर पिता रामसागर की मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोग अमला को लेकर घर लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed